New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

रामगढ़ झील पुनरुद्धार परियोजना

  • राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रामगढ़ झील पुनरुद्धार परियोजना का शिलान्यास किया। इससे जल संकट से राहत, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा, इतिहास एवं संस्कृति का संरक्षण और कृषि में सहायता मिलेगी।
  • इस परियोजना का कार्यान्वयन पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के अंतर्गत किया जा रहा है। इन परियोजनाओं को भारत सरकार की राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना में भी शामिल किया गया है।

रामगढ़ झील के बारे में

  • अवस्थिति : जयपुर से 32 किमी. दूर 
  • निर्माण : वर्ष 1876 में जयपुर के तत्कालीन शासक सवाई राम सिंह द्वितीय द्वारा
  • क्षेत्रफल : 15.5 वर्ग किलोमीटर

अन्य प्रमुख बिंदु 

  • वर्ष 1982 के एशियाई खेलों की नौकायन स्पर्धाएँ इसी झील में आयोजित की गई थीं।
  • झील और आस-पास के इलाकों के सघन वन को भारत सरकार ने वर्ष 1982 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया था। 
  • यह अभयारण्य खटियार-गिर शुष्क पर्णपाती वन पारिस्थितिकी क्षेत्र का हिस्सा है जो  चीतल और नीलगाय सहित वन्यजीवों की एक विस्तृत श्रृंखला का आवास है। यहाँ एक पुराने किले और जमवाय माता मंदिर के खंडहर हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X