New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

नदी महोत्सव (River festival)

प्रारंभिक परीक्षा- नदी महोत्सव( River festival)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

नदी संस्कृति पर तीन दिवसीय ‘नदी उत्सव’ 22 से 24 सितंबर 2023 तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र नयी दिल्ली यमुना तट पर आयोजित किया जायेगा।

River-festival

प्रमुख बिंदु :

  • चौथा ‘नदी उत्सव’ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र  के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (एनएमसीएम) और जनपद सम्पदा प्रभाग की ओर से 22 सितंबर से 24 सितंबर, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा आयोजित नदी उत्सव जलस्रोतों के साथ राष्ट्र के प्राचीन और वर्तमान जुड़ाव पर केंद्रित है।
  • नदी उत्सव (नदियों का त्योहार) का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा 2018 में शुरू हुआ ।
  • यह  विशेष परियोजना रिवराइन कल्चर ऑफ इंडिया के तहत किया जा रहा है।
  • यह परियोजना वर्तमान में छह नदियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है: उत्तर में गंगा, यमुना और सिंधु और दक्षिण में कृष्णा, गोदावरी और कावेरी।
  • अब तक मुंगेर (बिहार) में गंगा तट पर, नासिक (महाराष्ट्र) में गोदावरी, विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में कृष्णा और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुगली के तट पर त्योहारों का आयोजन किया गया है।
  • संस्कृति मंत्रालय के अधीन कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्थान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) पिछले कुछ वर्षों से बड़े पैमाने पर 'नदी उत्सव ’ आयोजित कर रहा है।
  • ‘नदी उत्सव’ 2018 में शुरू हुआ था, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाराष्ट्र के नासिक शहर में किया गया था। दूसरा ‘नदी उत्सव’ कृष्णा नदी के तट पर स्थित आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में और तीसरा ‘नदी उत्सव ’ गंगा नदी के तट पर स्थित बिहार के मुंगेर शहर में आयोजित किया गया था।
  • इस पहल की कल्पना डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने नदियों के पारिस्थितिक और पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए की थी।

यमुना नदी

बहाव - उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा

सहायक नदी 

बाएँ- टोंस, हिंडन, शारदा, कुंता, गिरि, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा

दाएँ- चम्बल, बेतवा, केन, सिंध

शहर- दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा, कालपी, प्रयागराज

स्रोत- यमुनोत्री

स्थान- बन्दरपूँछ चोटी, उत्तरकाशी जिला, उत्तराखण्ड

मुहाना- त्रिवेणी संगम प्रयागराज

लंबाई- 1,436 कि.मी. (892 मील)

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. नदी उत्सव (नदियों का त्योहार) का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र  द्वारा 2018 में शुरू हुआ।
  2. प्रथम ‘नदी उत्सव’ का उद्घाटन  गोदावरी नदी के तट पर स्थित महाराष्ट्र के नासिक शहर में किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : नदी उत्सव’ क्या है ? नदी संस्कृति एवं  नदी उत्सव’ जैसे कार्यक्रम पारिस्थितिक और पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को संवेदनशील बनाने में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है, स्पष्ट कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR