New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

रोहिणी नैय्यर पुरस्कार (Rohini Nayyar Prize)

प्रारंभिक परीक्षा – रोहिणी नैय्यर पुरस्कार
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों 

सामाजिक कार्यकर्ता दीनानाथ राजपूत को छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद करने के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Rohini-Nayyar-Prize

प्रमुख बिंदु 

  • दीनानाथ राजपूत ने किसान उत्पादक संगठन (farmers producers organisation)(FPO) की स्थापना एवं छत्तीसगढ़ में 6,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया ।
  • दीनानाथ राजपूत को ₹10 लाख का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
  • दीनानाथ राजपूत ने नक्सली गतिविधियों का केंद्र माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर की 337 महिलाओं की प्रारंभिक सदस्यता के साथ 2018 में किसान उत्पादक संगठन (FPO) की स्थापना की। अब एफपीओ के चार जिलों में 6,000 से अधिक सदस्य हैं।
  • किसान उत्पादक संगठन महिला किसानों को कृषि विस्तार सेवाएं प्रदान करने, कोल्ड स्टोरेज के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने तथा महिला किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़कर तथा उच्च मूल्य वर्धित उत्पादों एवं सेवाओं में विविधता लाने में उनकी मदद करता है।
  • यह पुरस्कार दिवंगत अर्थशास्त्री-प्रशासक डॉ. रोहिणी नैय्यर की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जिनका 2021 में निधन हो गया था।
  • यह रोहिणी नैय्यर पुरस्कार का दूसरा संस्करण है।
  • सेथरिचम संगतम को पहले रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. दीनानाथ राजपूत को रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  2. सेथरिचम संगतम को पहले रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (c)

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X