केरल में रबर बना चुनावी मुद्दा 

प्रारम्भिक परीक्षा – रबर,रबर बोर्ड
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

आगामी संसद चुनावों से पहले मध्य त्रावणकोर के कृषि मतदाताओं को लुभाने के लिए, P.J जोसेफ के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस रबर किसानों के प्रति राज्य और केंद्र सरकार दोनों की 'उदासीनता' को उजागर करने के लिए रबर फसल केन्द्रित अभियान चलाएगी।

rubber-board

प्रमुख बिंदु :-

  • केरल कांग्रेस एक क्षेत्रीय दल है, जो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(UDF) का एक प्रमुख घटक है। 
  • यह रबर फसल के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाने में वाम डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार की उदासीनता को उजागर करने के लिए कडुथुरूथी से कोट्टायम तक 12 जनवरी 2024 को विरोध प्रदर्शन करेगा ।
  • जोसेफ ने वाम डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार पर प्राकृतिक रबर के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹250 करने के अपने वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया है। 
  • इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से ₹250 से बढ़ाकर ₹300 करने की किसानों की मांग को भी उजागर किया जाएगा ।

रबर:-

  • यह एक उष्ण कटिबन्धीय पौधा हैं, जो मूल रूप से भूमध्य जलवायु में पाया जाता है। 
  • इस पौधे के दूध से प्राप्त “लेटेक्स” से रबड़ तैयार किया जाता हैं।
  • प्राकृतिक रबर आइसोप्रीन का एक यौगिक है। 
  • रबर के पेड़ के लिए  लैटेराइट, जलोढ़, पहाड़ी मिट्टी अत्यधिक उपयुक्त होती है। 
  • इस पेड़ के लिए कम-से-कम 100 वर्षा वाले दिन तथा लगभग 20 से 34°C की तापमान की आवश्यकता होती है। 
  • यह सबसे पहले दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन में पाया जाता था। 
  • इसे दक्षिण अमेरिका से इंग्लैण्ड के द्वारा दक्षिणी-पूर्वी एशिया में ले जाया गया। 

उपयोग :-

tyre

  • विश्व में लगभग 78 प्रतिशत रबर के उत्पाद का प्रयोग  गाड़ियों के टायरों और ट्यूबों के बनाने में तथा शेष जूतों के तले, एड़ियाँ, बिजली के तार, खिलौने, खेल के सामान, बोतल, बरफ के थैलों, सरजरी के सामान इत्यादि चीजों को बनाने में किया जाता है।

उत्पादक देश  :- 

  • वर्तमान में इसका उत्पादन थाईलैंड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, भारत, चीन तथा श्रीलंका आदि देशों में किया जाता है। 
  • थाईलैंड विश्व का सबसे बड़ा रबर उत्पादक देश है। यह प्रति वर्ष लगभग 4.5 मिलियन टन प्राकृतिक रबर का उत्पादन करता है।
  • रबर उत्पादन में इंडोनेशिया विश्व में दुसरे स्थान पर है तत्पश्चात, वियतनाम और भारत हैं।

भारत में रबर उत्पादक राज्य :-

  • विश्व में रबर उत्पादन में भारत का चौथा स्थान है। 
  • भारत में रबड़ उत्पादक राज्यों में केरल, तमिलनाडु,कर्नाटक,गोवा,अंडमान और निकोबार तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों में असम, त्रिपुरा और मेघालय इत्यादि प्रमुख राज्य हैं।  
  • भारत का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य केरल है। 
  • केरल में रबड़ का लगभग  75.70 प्रतिशत उत्पादन किया जाता है। 
  • केरल का कोट्टायम और कोझिकोड प्रमुख रबड़ उत्पादक शहर हैं। 
  • भारत में रबड़ का पहला बागान केरल में वर्ष 1895 में स्थापित किया गया था।
  • रबर की वाणिज्यिक पैमाने पर खेती की शुरुआत वर्ष 1902 में की गई थी।
  • भारत का दूसरा सबसे बड़ा रबड़ उत्पाक राज्य तमिलनाडू है। 
  • उत्तर-पूर्वी राज्यों में त्रिपुरा सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक राज्य है। 

रबर बोर्ड:-

  • यह एक वैधानिक संगठन है। जिसे जो रबर अधिनियम, 1947 की धारा (4) के तहत गठित किया गया है।
  • यह बोर्ड वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।

MinistryofIndustry

  • बोर्ड का अध्यक्ष केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। 
  • इस बोर्ड में 28 सदस्य होते हैं जो प्राकृतिक रबर उद्योग के विभिन्न हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
  • मुख्यालय :-बोर्ड का मुख्यालय केरल में कोट्टायम में स्थित है।

कार्य :-

  • यह बोर्ड, रबर से संबंधित अनुसंधान, विकास, विस्तार और प्रशिक्षण गतिविधियों की सहायता और प्रोत्साहन के माध्यम से देश में रबर उद्योग के विकास के लिए कार्य करता  है। 
  • यह रबर का सांख्यिकीय डेटा भी रखता है तथा रबर के विपणन को बढ़ावा देने और श्रम कल्याण गतिविधियों को चलाने के लिए कार्य करता है।
  • बोर्ड की गतिविधियाँ पाँच विभागों के माध्यम से संचालित की जाती हैं, जिनमें सामान्य सेवाएँ, विस्तार एवं सलाहकार सेवाएँ, अनुसंधान सेवाएँ, प्रशिक्षण और वित्त विभाग शामिल हैं। 
  • रबर बोर्ड के 5 स्वतंत्र प्रभाग अर्थात आंतरिक लेखापरीक्षा, योजना, बाजार संवर्धन, प्रचार और जनसंपर्क, सतर्कता हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- रबर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह एक उष्ण कटिबन्धीय पौधा हैं, जो मूल रूप से भूमध्य जलवायु में पाया जाता है।
  2. इस पौधे के दूध से प्राप्त “लेटेक्स” से रबड़ तैयार किया जाता हैं।
  3. प्राकृतिक रबर आइसोप्रीन का एक यौगिक है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- रबड़ क्या है? इसके वैश्विक महत्व का उल्लेख करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT