सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा" हैकथॉन का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “सेमहैक फॉर ग्रीन इंफ्रा” नामक अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय स्तर का हैकथॉन लॉन्च किया गया। 

प्रमुख बिंदु:

  • यह एक राष्ट्रीय स्तर का हैकथॉन है।
  • इस हैकथॉन का आयोजन NCB Incubation Centre द्वारा किया गया।
  • अपनी तरह का पहला हैकथॉन जो विशेष रूप से सीमेंट पारिस्थितिकी तंत्र पर केंद्रित है।
  • उद्देश्य:
    • सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित नवाचार को बढ़ावा देना।
    • स्टार्ट-अप्स और शोधकर्ताओं को समर्थन देना, जो टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल निर्माण समाधान विकसित कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद (NCB):

  • यह एक स्वायत्त अनुसंधान और विकास संस्था है।
  • इसकी स्थापना 1962 में भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय (अब भारी उद्योग मंत्रालय) के अधीन की गई थी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सीमेंट,भवन निर्माण सामग्री और संबंधित तकनीकों में अनुसंधान, नवाचार और मानकीकरण को बढ़ावा देना है।

प्रश्न. "सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा" हैकथॉन किस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है?

(a) कृषि क्षेत्र

(b) रक्षा क्षेत्र

(c) सीमेंट और निर्माण क्षेत्र

(d) स्वास्थ्य क्षेत्र

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT