उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई को मंजूरी

चर्चा में क्यों ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission - ISM) के तहत एक नई सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई की स्थापना को मंजूरी दी है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं:

  • संयुक्त उद्यम (JV): यह नई इकाई एचसीएल (HCL) और फॉक्सकॉन (Foxconn) का संयुक्त उपक्रम है।
  • HCL का हार्डवेयर निर्माण में लंबा अनुभव है।
  • Foxconn वैश्विक स्तर पर अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता है।
  • संयंत्र यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में, जेवर हवाई अड्डे के पास स्थापित किया जाएगा।
  • यह संयंत्र मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी और डिस्प्ले उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का उत्पादन करेगा।
  • इस इकाई में लगभग ₹3,700 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।

भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग  

  • देश में पहले से ही 5 सेमीकंडक्टर इकाइयाँ निर्माण के उन्नत चरणों में हैं। यह छठी इकाई भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी।
  •  देश के कई राज्यों में विश्व-स्तरीय सेमीकंडक्टर डिजाइन सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं।
  • 270 शैक्षणिक संस्थान और 70 स्टार्टअप इस क्षेत्र में अनुसंधान और डिज़ाइन पर कार्यरत हैं।

प्रश्न.  हाल ही में किस राज्य में एक नई सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है?

(a) महाराष्ट्र

(b) तमिलनाडु

(c) उत्तर प्रदेश

(d) कर्नाटक

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT