New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

शेख हसीना

प्रारंभिक परीक्षा – शेख हसीना
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2  

चर्चा में क्यों

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश के चुनाव में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 जनवरी, 2024 को फोन कर बधाई दी।

Sheikh-Hasina

प्रमुख बिंदु 

  • प्रधानमंत्री शेख हसीना की संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
  • बांग्लादेश के चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पांचवें कार्यकाल के लिए जीत हासिल की।
  • शेख हसीना बांग्लादेश के जनक ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर्रहमान की बेटी हैं। शेख हसीना ने 1986 में पहली बार चुनाव जीता था।
  • 7 जनवरी, 2024 को हुए आम चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने संसद की 300 में से 204 सीटें जीती ।
  • बांग्लादेश चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार चुनाव में 40% वोट पड़े।
  • बंग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।
  • शेख हसीना 1996 से 2001 तक प्रधानमंत्री थीं। इसके बाद 2009 से लगातार सत्ता में हैं।
  • बांग्लादेश की संसद में कुल 350 सीटें हैं। इनमें से 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • बांग्लादेश में 3 मुख्य राजनीतिक दल हैं- बांग्लादेश अवामी लीग, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जातीयो पार्टी।

बांग्लादेश का भारत के लिए महत्व :

  • बांग्लादेश के साथ भारत सड़क, नदी और रेल मार्ग से जुड़ा है। इनका इस्तेमाल बांग्लादेश से व्यापार के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में जरूरी सामान पहुंचाने के लिए भी किया जाता है।
  •  सिलगुड़ी कॉरिडोर या चिकेन्स नेक 20 किलोमीटर चौड़ा एक कॉरिडोर है जो नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के पास से होकर गुजरता है।
  • चीन की विस्तारवादी नीति के तहत नॉर्थ-ईस्ट में भारत के कई क्षेत्रों पर दावा करता है। इसलिए बांग्लादेश भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
  • बांग्लादेश के साथ भारत दुनिया की 5वीं सबसे लंबी सीमा (4096.70 किलोमीटर) साझा करता है।
  • बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले भारतीय राज्य हैं: असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा।

Bangladesh

  • किसी भी स्थित में नॉर्थ-ईस्ट राज्यों तक मानवीय और सैन्य मदद पहुंचाने के लिए भारत बहुत हद तक बांग्लादेश पर निर्भर करता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक बार फिर चुनावों में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 जनवरी, 2024 को फोन कर बधाई दी।
  2. बांग्लादेश के साथ भारत दुनिया की 5वीं सबसे लंबी सीमा (4096.70 किलोमीटर) साझा करता है।
  3. बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले भारतीय राज्य  असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा हैं ।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत-बांग्लादेश संबंधों के महत्व को रेखांकित कीजिए।

स्रोत :the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR