New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सोलोमन द्वीप (Solomon Islands)

प्रारंभिक परीक्षा – सोलोमन द्वीप
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों

 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोलोमन द्वीप का दौरा किया।

Solomon-islands

प्रमुख बिंदु 

  • यह चीन और प्रशांत महासागर में स्थित सोलोमन द्वीपीय देश के बीच सहयोग को दर्शाता है।
  • चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग के उप प्रमुख गुओ येझोउ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री मनश्शे सोगावारे (Manasseh Sogavare) से मुलाकात की।
  • चीन और सोलोमन द्वीप ने जुलाई 2023 में पुलिस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे एवं  दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को  उन्नत किया।
  • यह चीन की दक्षिणी प्रशांत द्वीपसमूह की यात्रा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के चीन के दौरे से पहले हो रही है।
  • जून 2023 में, सोगावारे ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सुरक्षा संधि की समीक्षा का आह्वान किया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सोलोमन द्वीप को पुलिस सहायता प्रदान की।
  • चीन के साथ सोलोमन द्वीप के सुरक्षा समझौते ने संयुक्त राज्य अमेरिका को भी चिंतित कर दिया था।
  •  संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के साथ मजबूत रिश्ते और सोलोमन द्वीप के लोगों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करने के लिए वह प्रतिबद्ध है।

सोलोमन द्वीप(Solomon Islands)

  • सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेशिया में स्थित एक राष्ट्र है, जिसमें 990 से अधिक द्वीप शामिल हैं।
  • इसकी राजधानी होनियारा है, जो ग्वाडलकैनाल द्वीप पर स्थित है।
  • इसमें ज्वालामुखीय द्वीपों और प्रवाल द्वीपों की दोहरी श्रृंखला शामिल है।
  •  ज्ञातव्य है कि मेलानेशिया दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में ओशिनिया का एक उपक्षेत्र है।
  •  सोलोमन द्वीप संवैधानिक राजतंत्र है, जिसमें ब्रिटिश सम्राट का एक गवर्नर-जनरल द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है, जो सोलोमन द्वीप के औपचारिक प्रमुख के रूप में कार्य करता है।
  • सोलोमन द्वीप की जलवायु उष्णकटिबंधीय है।
  • प्रशांत द्वीपीय देशों में फिजी, किरिबाती, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया, नाउरू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन द्वीप, टोंगा, तुवालु, वानुअतु, कुक द्वीप और नीयू हैं।

island

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेशिया में स्थित एक राष्ट्र है, जिसमें 990 से अधिक द्वीप शामिल हैं।
  2. सोलोमन द्वीप की राजधानी होनियारा है, जो ग्वाडलकैनाल द्वीप पर स्थित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल कथन 1 

(b) केवक कथन 2 

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : सोलोमन द्वीप के रणनीतिक अवस्थिति के महत्व की विवेचना  कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X