New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

स्पेसटेक इनोवेशन नेटवर्क

(प्रारंभिक परीक्षा : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्यययन प्रश्नपत्र-3 : सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता)

चर्चा में क्यों

हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्पेसटेक इनोवेशन नेटवर्क (SpIN) को सोशल अल्फा नामक कंपनी की साझेदारी में लॉन्च किया है। इस हेतु इसरो और सोशल अल्फा ने एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए हैं।  

प्रमुख बिंदु

  • स्पेसटेक इनोवेशन नेटवर्क भारत का पहला समर्पित मंच है जो तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र के लिये नवाचार, क्यूरेशन और उद्यम विकास हेतु प्रतिबद्ध है।  
  • यह समझौता अंतरिक्ष उद्योग में स्टार्ट-अप और छोटे एवं मध्यम आकार के उद्यमों  (SMEs) के लिये एक तरह का सार्वजनिक-निजी सहयोग है।
  • यह साझेदारी भारत में सबसे उन्नत अंतरिक्ष तकनीक नवप्रवर्तकों और उद्यमियों की बाजार क्षमता की पहचान करने और उन्हें उजागर करने की दिशा में कार्य करेगी।

कार्य श्रेणियाँ

  • यह नेटवर्क मुख्य रूप से तीन अलग-अलग नवाचार श्रेणियों में अंतरिक्ष तकनीक उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। 
  • इसमें शामिल श्रेणियां हैं – 
    • भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियाँ और डाउनस्ट्रीम अनुप्रयोग,
    • अंतरिक्ष और गतिशीलता के लिये प्रौद्योगिकियों को सक्षम करना एवं 
    • एयरोस्पेस सामग्री और सेंसर। 

सोशल अल्फा

सोशल अल्फा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के लिये एक मल्टीस्टेज इनोवेशन क्यूरेशन और वेंचर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है। यह नवाचारों के माध्यम से महत्त्वपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है। वर्ष 2016 में अपनी स्थापना के बाद से इसने 200 से अधिक स्टार्ट-अप को समर्थन प्रदान किया है।

इनोवेशन चैलेंज

  • इस नेटवर्क के तहत पहले इनोवेशन चैलेंज को शुरू किया गया है। इसमें शामिल क्षेत्र हैं : 
    • समुद्री और भूमि परिवहन
    • शहरीकरण 
    • मानचित्रण और सर्वेक्षण
    • आपदा प्रबंधन
    • खाद्य सुरक्षा
    • सतत् कृषि
    • पर्यावरण निगरानी
    • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्रों में समाधान का विकास
  • चयनित स्टार्ट-अप और इनोवेटर्स मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार सोशल अल्फा और इसरो के बुनियादी ढाँचे एवं संसाधनों का उपयोग करने में सक्षम होंगे।
  • इन्हें उत्पाद डिजाइन, परीक्षण और सत्यापन बुनियादी ढाँचे, बौद्धिक संपदा प्रबंधन एवं गो-टू-मार्केट रणनीति सहित महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया जाएगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR