New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM

उर्वरकों के लिए विशेष पैकेज

(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-3; प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन; पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों को किफायती दरों पर डीएपी की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 01.01.2025 से अगले आदेश तक की अवधि के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (Nutrient Based Subsidy: NBS) के आलावा डाई-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) पर एकमुश्त विशेष पैकेज के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए अनुमानित बजटीय आवश्यकता लगभग 3,850 करोड़ रुपये होगी।

विशेष पैकेज का उद्देश्य 

  • मंत्रिमंडल के इस निर्णय का उद्देश्य मूल्य स्थिरता बनाए रखना तथा वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करना है। 
  • स्वीकृत प्रस्ताव के तहत NBS सब्सिडी के अलावा 3,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन का विशेष पैकेज लागू किया जाएगा। 
  • इससे 1 जनवरी, 2025 से अगले निर्देश तक किसानों को किफायती कीमतों पर डीएपी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 
  • यह पैकेज किसानों के कल्याण और आवश्यक कृषि आगतों तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करता है। 

क्या NBS योजना

  • इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2010 को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा की गई थी
  • NBS योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा वार्षिक आधार पर नाइट्रोजन (N), फॉस्फेट (P), पोटाश (K) और सल्फर (S) पोषक तत्वों पर सब्सिडी की एक निश्चित दर (रुपये प्रति किलोग्राम के आधार पर) की घोषणा की जाती है।
  • पोषक तत्वों N,P,K,S पर प्रति किलोग्राम सब्सिडी दरों को NBS नीति के तहत कवर किए गए विभिन्न फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर प्रति टन सब्सिडी में परिवर्तित किया जाता है। 
  • इसमें यूरिया को छोड़कर सभी फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरक शामिल हैं।

योजना के मुख्य घटक 

  • पोषक तत्व आधारित सब्सिडी: उर्वरकों में निहित वास्तविक पोषक तत्वों (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और सल्फर) के आधार पर सब्सिडी प्रदान की जाती है, ताकि मृदा और फसलों की पोषक तत्व आवश्यकताओं के लिए विशिष्ट उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके। 
  • सस्ती कीमत पर समय पर उपलब्धता: NBS योजना किसानों को समय पर और सस्ती कीमत पर सब्सिडी वाले उर्वरक उपलब्ध कराती है।

NBS योजना के उद्देश्य :

  • उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना। 
  • किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना। 
  • उर्वरक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना। 
  • नवीन उर्वरकों की शुरूआत को प्रोत्साहित करना। 
  • उर्वरक सब्सिडी को तर्कसंगत बनाना।
  • देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना कृषि उत्पादकता में सुधार करना
  • उर्वरकों का संतुलित प्रयोग सुनिश्चित करना
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X