New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान 

प्रारम्भिक परीक्षा – सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा जैसे घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए 1100 से अधिक कर्मियों वाली एक समुद्री बटालियन, लगभग 40 ड्रोन का एक दस्ता और ऑल-टेरेन वाहन (ATV) तैनात करने की योजना बनाई है।

Sundarban-National-Park

सुंदरवन :-

  • यह बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन आवरण क्षेत्र है। 
  • यह लगभग 9,630 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है। यहाँ पर 100 से अधिक द्वीपों के समूह स्थित हैं। 
  • यह वन क्षेत्र में नदियों, ज्वारीय खाड़ियों और चैनलों का एक जटिल नेटवर्क है। 

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान 

  • यह राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  • इसे वर्ष 1973 में सुंदरवन टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया।
  • इसे वर्ष 1977 में वन्यजीव अभयारण्य तथा वर्ष 1984 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • इसे वर्ष1987 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा वर्ष 2019 में रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया है।

विशेषता 

  • इस वन का नाम सुंदरी वृक्ष के नाम पर पड़ा है।यह वृक्ष मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में पाए जाते हैं।इस वृक्ष की लकड़ी टिकाऊ कठोर होती हैं।
  • सुंदरवन डेल्टा के प्रमुख वृक्ष ताड़, नारियल, केवड़ा आदि हैं।

मैंग्रोव वन

  • ये ज्वारीय वन हैं जो ज्वार से प्रभावित तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  • इन वृक्षों में नमक-सहिष्णु पायी जाती है, जिस कारण से इन्हें लवणमृदोद्भिद (हेलोफाइट) पौधा/वृक्ष भी कहा जाता है।
  • ये वृक्ष जलजनित कीचड़ की कम ऑक्सीजन (एनोक्सिक) वाली परिस्थितियों के अनुकूल रहते हैं।  
  • ये वन गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा, महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी के डेल्टा क्षेत्र में पाए जाते हैं।  

वन्यजीव :-

  • इस अभयारण्य में विभिन्न प्रकार की पक्षियाँ, सरीसृप और अकशेरुकी प्रजातियां पायी जाती हैं। 
  • इस वन क्षेत्र में  रॉयल बंगाल टाइगर,कछुए, मगरमच्छ, घड़ियाल, गंगा डॉल्फिन और सांप आदि पाए जाते हैं।

पश्चिम बंगाल के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान :-

  • बक्सा टाइगर रिजर्व
  • गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान
  • जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान
  • नीरा वैली राष्ट्रीय उद्यान
  • सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  2. इसे वर्ष1997 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया। 
  3. इस राष्ट्रीय उद्यान में हेलोफाइट प्रजाति के वृक्ष पाए जाते हैं।

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- सुंदरी वृक्षों के पारिस्थितिकी महत्व की विवेचना  कीजिए। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR