New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सतत विकास रिपोर्ट 2024

संदर्भ

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा सतत विकास रिपोर्ट 2024 जारी की गयी ।

  • रिपोर्ट प्रतिवर्ष नवीनतम उपलब्ध डाटा का उपयोग करते हुए वर्ष 2030 के सतत विकास के लिए निर्धारित एजेंडे पर प्रगति की समीक्षा करती है।
  • रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों का विवरण दिया गया है।

SUSTAINABLE

रिपोर्ट के महत्वपूर्ण निष्कर्ष 

  • औसतन वर्ष 2030 तक वैश्विक स्तर पर केवल 16 % SDG लक्ष्य पूरे होने की राह पर हैं, शेष 84 % सीमित प्रगति दिखा रहे हैं।
  • विभिन्न देशों के समूहों में सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति की गति में काफी भिन्नताहै।
    • नॉर्डिक देश सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में अग्रणी बने हुए हैं, जबकि ब्रिक्स देश उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं,गरीब और कमज़ोर देश बहुत पीछे हैं।
    • यूरोपीय देश विशेष रूप से नॉर्डिक देश - 2024 के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में शीर्ष पर हैं। 
      • फिर भी इन देशों को भी कई सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्णचुनौतियोंका सामना करना पड़ रहा है।
  • सतत विकास एक दीर्घकालिक निवेश चुनौती बनी हुई है। वैश्विक वित्तीय ढांचे में सुधार पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है।
    • निम्न आय वाले देशों (LIC) और निम्न-मध्यम आय वाले देशों (LMIC) को सतत विकास उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए तत्काल वहनीय दीर्घकालिक पूंजी की आवश्यकता है।
    • वित्त के आवश्यक स्तरों को जुटाने के लिए नए संस्थानों, वैश्विक वित्तपोषण के नए रूपों और वैश्विक वित्तपोषण के लिए नई प्राथमिकताओं की आवश्यकता को रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है ।
  • वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र आधारित बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में बारबाडोस सर्वोच्च स्थान जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे निचले स्थान पर है। 
  • खाद्य और भूमि प्रणालियों से संबंधित एस.डी.जी. लक्ष्यमें प्रगति बहुत धीमी है।

समग्र रैंकिंग 

  • देशों कोउनकेसमग्र स्कोर केआधार पर रैंक किया जाता है।समग्र स्कोरसभी 17 एस.डी.जी. को प्राप्त करने की दिशा में कुल प्रगति को मापता है।
  • स्कोर की व्याख्या एस.डी.जी. उपलब्धि के प्रतिशत के रूप में की जा सकती है। जहाँ100 का स्कोर दर्शाता है कि सभी एस.डी.जी. हासिल कर लिए गए हैं।
  • समग्र रैंकिंग में शीर्षदस देश –
    1. फिनलैंड (86.35) 
    2. स्वीडन (85.70) 
    3. डेनमार्क (85.00)
    4. जर्मनी (83.45) 
    5. फ्रांस (82.76)  
    6. ऑस्ट्रिया (82.55)  
    7. नॉर्वे (82.23)
    8. क्रोएशिया (82.19)  
    9.  यूनाइटेड किंगडम (82.16) 
    10.  पोलैंड (81.69)
      • भारत 63.99 स्कोर के साथ 109वें स्थान पर है ।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR