New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

टेली मानस सेवा (Tele-MANAS Seva)

प्रारंभिक परीक्षा – टेली मानस सेवा (Tele-MANAS Seva)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर वर्ष 2022 में प्रारंभ टेली मानस सेवा ने अब तक 3,50,000 से अधिक लोगों को परामर्श दिया है।

tele-manas-seva

प्रमुख बिंदु 

  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों ने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के साथ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण की सुविधा प्रदान की है।
  • पिछले साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुरू की गई टेली-मानस सेवा ने अब तक 3,50,000 से अधिक लोगों को परामर्श दिया है ।
  • वर्तमान में 44 टेली मानस कक्षों के माध्यम से 2,000 लोगों को परामर्श प्रदान करती है।
  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों ने मानसिक स्वास्थ्य, तंत्रिका संबंधी विकारों और मादक द्रव्यों के सेवन संबंधी विकारों के लिए प्राथमिकता सेवाओं के रूप में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण की सुविधा प्रदान की है।
  • अब मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के कवरेज और पहुंच में सुधार के लिए, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 743 जिलों में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला-स्तरीय गतिविधियों का समर्थन किया गया है।
  • राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में सबसे अधिक कॉल प्राप्त करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्मृति चिन्ह के साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
  • बड़े राज्यों की श्रेणी में पहली से तीसरी रैंकिंग तक तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।
  • छोटे राज्यों की श्रेणी में तेलंगाना, झारखंड और केरल को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
  • पूर्वोत्तर  के राज्यों में असम, मिजोरम और मणिपुर ने पुरस्कार प्राप्त किया। 
  • केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव को पुरस्कार मिला।

 टेली मानस सेवा (Tele-MANAS Seva):

  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर, 2022) के अवसर पर केंद्र सरकार ने टेली-मानस पहल की शुरुआत की। 
  • यह पहल केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है। 
  • इसका उद्देश्य पूरे भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाना है।
  • देश में मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों की मदद करना है साथ ही इसके प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
  • टेली-मानस सेवा के माध्यम से देश के विभिन्न भागों के मनोरोगियों के इलाज में मदद करना है।
  • टेली-मानस सेवा का उद्देश्य यह भी है कि मानसिक स्वास्थ्य के बहुत रोगी मनोचिकित्सक के पास जाने से बचते है, इस स्थिति में टेली-मानस सेवा बहुत ही उपयोगी साबित हुई है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. टेली-मानस सेवा के बड़े राज्यों की श्रेणी में पहली से तीसरी रैंकिंग तक तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।
  2. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर, 2022) के अवसर पर केंद्र सरकार ने टेली-मानस पहल की शुरुआत की। 
  3. यह पहल केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक   

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : टेली-मानस सेवा क्या है ? टेली-मानस सेवा के  महत्त्वपूर्ण विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR