New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

मिले दस हजार साल पुराने शैल चित्र

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, भीमबेटका शैलाश्रय
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ-

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मांसाहारी और शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना दल को करीब दस हजार वर्ष पुराने शैल चित्र मिले हैं।

ock-paintings

प्रमुख बिंदु: 

  • इन दिनों सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मांसाहारी और शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना की जा रही है।
  • गणना दल को करीब दस हजार वर्ष पुराने शैल चित्र मिले हैं।
  • टीम को 274 कक्ष क्रमांक पनारा बीट में एक पहाड़ी पर बनी राक पेंटिंग देखने को मिली है।
  • पहड़ियों पर ऊकेरी गई राक पेंटिंग में जंगल में रहने वाले लोगों के जन जीवन को दर्शाया गया है।
  • चित्रों की शैली और विषय वस्तु के आधार पर यह प्रागैतिहासिक काल में लगभग दस हजार वर्ष पुराने प्रतीत हो रहे हैं।
  • चूरना गुंदी में जो राक पेंटिंग हैं वह सबसे ज्यादा साफ और सुन्दर हैं। उसमें हाथी घोड़े पर बरात को दर्शाया गया है।
  • ज्यादातर पेंटिंग में शिकार करते हुए दिखाया गया है।

satpura-tiger-reserve

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: होसंगाबाद, मध्य प्रदेश

  • यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है।
  • यह स्तनधारियों की 52 प्रजातियों, सरीसृपों की 31 और पक्षियों की 300 प्रजातियों का निवास स्थान है, जिनमें से 14 लुप्तप्राय हैं।
  • यह उड़न गिलहरी, भारतीय विशाल गिलहरी और पत्ती नाक वाले चमगादड़ जैसे वृक्षवासी स्तनधारियों का भी निवास स्थान है।
  • यूरेशियन ओटर और स्मूथ कोटेड ओटर भी यहाँ पाए जाते हैं।
  • पश्चिमी घाट के उत्तरी छोर के रूप में भी जाना जाता है। 

भीमबेटका शैलाश्रय:

Bhimbetkarock-shelter

  • मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से करीब पचास किमी दूर विश्व संरक्षित भीमबेटका के शैलाश्रय व शैलचित्र मौजूद हैं।
  • यहां के शैलचित्रों को लगभग तीस हजार साल पुराना माना जाता है।
  • प्रागैतिहासिक काल में नर्मदा नदी के उत्तर की ओर जहां भीमबेटका में आदिमानव शैलाश्रम में निवास करते थे वहीं दक्षिण की ओर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत पंचमढ़ी तथा धूपगढ़ की प्राचीन गुफाओं को आदिमानव का निवास माना जाता है।

प्रश्न: प्रश्न:- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. इसे पूर्वी घाट के उत्तरी छोर के रूप में भी जाना जाता है।
  2. यह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न:

भीमबेटिका की गुफाओं में बने चि‍त्र हज़ारों वर्ष पहले का जीवन दर्शाते हैं। इस कथन की तार्किक पुष्टि करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR