New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सूरीनाम की संसद ने जेनिफर सिमंस को पहली महिला राष्ट्रपति चुना

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में सूरीनाम की संसद ने डॉ. जेनिफर गेरलिंग्स-सिमंस को सर्वसम्मति से देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया।
  • वे 2025 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालेंगी।

Jennifer-Simons

राष्ट्रपति बनने तक की प्रक्रिया:

  • 25 मई 2025 को सूरीनाम में संसदीय चुनाव हुए।
  • किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।
  • पूर्व राष्ट्रपति देसी बाउतेर्से की पार्टी नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने 18 सीटें, जबकि प्रमुख विपक्षी दल प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी (PRP) ने 17 सीटें जीतीं।
  • NDP ने अन्य 5 छोटे दलों के साथ मिलकर कुल 34 सीटों का बहुमत हासिल किया (जरूरी 2/3 बहुमत)।
  • इसके बाद संसद ने डॉ. सिमंस को राष्ट्रपति और ग्रेगरी रूसलैंड को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना।

डॉ. जेनिफर सिमंस 

विवरण

जानकारी

जन्म

1953, सूरीनाम

पेशा

चिकित्सा विशेषज्ञ (डॉक्टर), राजनेता

राजनीतिक दल

नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP)

प्रमुख पद

संसद अध्यक्ष (2010–2020), NDP अध्यक्ष (2024–वर्तमान)

विशेष उपलब्धि

सूरीनाम की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

सूरीनाम के बारे में: 

  • राजधानी: सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो है।
  • मुद्रा: यहां की आधिकारिक मुद्रा सूरीनामी डॉलर है।
  • सीमावर्ती देश: सूरीनाम की सीमाएँ गुयाना (पश्चिम में), ब्राज़ील (दक्षिण में) और फ्रेंच गयाना (पूर्व में) लगती हैं।
  • भाषा व उपनिवेश: यह दक्षिण अमेरिका का एकमात्र देश है जहाँ की आधिकारिक भाषा डच है, क्योंकि यह पहले नीदरलैंड का उपनिवेश था।

प्रश्न. हाल ही में किस देश ने अपनी पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में डॉ. जेनिफर गेरलिंग्स-सिमंस को चुना है?

(a) गयाना

(b) सूरीनाम 

(c) त्रिनिदाद एंड टोबैगो

(d) नीदरलैंड

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR