New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

(प्रारंभिक परीक्षा: राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ, भारत का इतिहास)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 1: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य एवं वास्तुकला के मुख्य पहलू)

संदर्भ 

8 जनवरी से 11 जनवरी तक सोमनाथ में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। वस्तुतः भारत सरकार ने सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने का निर्णय लिया है ताकि हमारी भावी पीढ़ी तक सनातन संस्कृति की अविरलता व जीवटता का संदेश पहुँचाया जा सके। 

सोमनाथ मंदिर के बारे में

  • सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के बारह पवित्र ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है। यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि भारतीय सभ्यता की आस्था, सहनशीलता व पुनर्जागरण का प्रतीक है। बार-बार ध्वंस और पुनर्निर्माण के बावजूद इसके अस्तित्व ने इसे ‘शाश्वत तीर्थ’ का दर्जा दिलाया है।
  • सोमनाथ मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में प्रभास पाटन में वेरावल के निकट अरब सागर के तट पर कपिला, हिरण एवं सरस्वती नदियों के त्रिवेणी संगम पर अवस्थित है। 

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • प्राचीन काल: शिव पुराण, अन्य धार्मिक ग्रंथों और शिलालेखों से संकेत मिलता है कि यह स्थल प्राचीन काल से ही पूजा का केंद्र रहा है।
  • 1026 ईस्वी: गजनी के महमूद द्वारा मंदिर पर आक्रमण कर इसे लूटा और ध्वस्त किया गया, जिसे भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण दुखद घटना माना जाता है।
  • मध्यकालीन युग: 12वीं सदी में कुमारपाल जैसे शासकों और चूड़ासमा राजवंश द्वारा मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया, किंतु सल्तनत काल में इसे पुनः नष्ट किया गया।
  • निरंतर विनाश और पुनर्निर्माण: ऐतिहासिक प्रमाण बताते हैं कि सोमनाथ मंदिर को लगभग छह बार ध्वस्त किया गया और हर बार इसे पुनः खड़ा किया गया, जो इसकी अद्भुत जीवटता को दर्शाता है। 

वास्तुकला की विशेषताएँ

मंदिर का निर्माण चालुक्य (सोलंकी) स्थापत्य शैली में किया गया है। इसमें ऊँचा शिखर, पत्थर की सूक्ष्म नक्काशी और ज्योतिर्लिंग युक्त भव्य गर्भगृह स्थित है। एक प्रसिद्ध शिलालेख के अनुसार मंदिर के दक्षिणी तट से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक कोई भी भूभाग नहीं है जो इसके ब्रह्मांडीय संरेखण का प्रतीक माना जाता है।

आधुनिक पुनर्निर्माण

  • स्वतंत्रता के बाद (1947–1951): सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसे राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक कर्तव्य मानते हुए पुनर्निर्माण की पहल की।
  • प्रसिद्ध वास्तुकार प्रभाशंकर सोमपुरा ने पारंपरिक स्थापत्य विधियों के अनुसार मंदिर का निर्माण किया।
  • राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 11 मई, 1951 को मंदिर का उद्घाटन किया। 
  • वर्तमान समय में मंदिर की देखरेख सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा की जाती है जिसके अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR