New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 5th Dec., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 5th Dec., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM

केंद्र सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना किया

चर्चा में क्यों ?

  • सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। 
  • 2 एकड़ से कम जमीन पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
  • दो से पांच एकड़ तक 10,000 रुपए 
  •  पांच एकड़ से ज्यादा जमीन वालों पर 30,000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।

पराली दहन

  • धान की फसल के ऊपरी हिस्से से अनाज प्राप्त होता है तथा शेष भाग अवशेष के रूप में बच जाता है
  • इस अवशेष को ‘पराली’ कहा जाता है
  • किसानों द्वारा इसको जला दिया जाता है, जिसे पराली दहन कहते हैं 

कारण

  • धन व समय की बचत के लिए धान की फसल की कटाई में मशीनों का प्रयोग 
  • मशीनों द्वारा धान की फसल के ऊपरी हिस्से को ही काटे जाने से पराली अवशेष में वृद्धि 
  • किसानों द्वारा फसल अवशेषों को समय पर नष्ट नहीं किया जाता तो इससे फसल-चक्र प्रभावित
  • फसल अवशेषों को जलाकर खेत को अगली फसल के लिये तैयार किया जाता है
  • छोटे किसान फसल अवशेषों के निपटान हेतु अन्य उपायों को अपनाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं
    • पराली दहन - सस्ता विकल्प 

उत्पन्न समस्याएँ

  • पराली दहन - कार्बन डाईऑक्साइड तथा कार्बन मोनोऑक्साइड समेत अनेक जहरीली गैसें निकलती
  • दिल्ली तथा आस-पास के क्षेत्र में वायु प्रदुषण में वृद्धि 
  • ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा 
  • मानव स्वास्थ्य पर हानिकरक प्रभाव - श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा 
    • वर्ष 2018 की लैंसेट रिपोर्ट - पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली मौतों का एक कारण पराली दहन 
    • पराली दहन से प्राप्त राख में सिलिका – किडनी के लिए खतरा  
  • मिट्टी के पोषक तत्त्व नष्ट - उर्वरकता में कमी 
  • पराली दहन से कई बार आग लगने का खतरा बढ़ जाता है

समाधान

  • किसानों को आर्थिक सहायता - पराली निस्तारण के वैकल्पिक उपायों का प्रयोग 
    • किसानों को कुल लागत की कुछ राशि अग्रिम भुगतान तथा शेष उनके कार्य के मूल्यांकन के आधार पर
  • बायो-गैस प्लांट की स्थापना - फसल अवशेष का प्रयोग – किसानों को आर्थिक लाभ 
  • पंजाब में 200 तथा हरियाणा में लगभग 120 कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना 
    •  ये प्लांट अपने आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र की सारी पराली का निपटान करेंगे 
    • प्रत्येक दिन लगभग 300 टन पराली की खपत 
  • पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग 

प्रश्न – पराली दहन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये  

  1. धान की फसल के अवशेष को जलाने को ही पराली दहन कहा जाता है 

2. पराली दहन के कारण निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइड तथा कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैसों से वायु प्रदुषण में वृद्धि होती है 

3. पराली दहन का चरम मौसम, 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b)केवल 2 और 3

(c) 1 और 2

(d)1, 2 और 3

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR