New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बदल रही है जम्मू-कश्मीर की तस्वीर

प्रारम्भिक परीक्षा : J&K की अंतर्राष्ट्रीय सीमा, अनुच्छेद 370 हटने का प्रभाव
मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र :2 - सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

संदर्भ 

  • जम्मू और कश्मीर में वर्ष 2021-22 के दौरान 14.64% की आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ 31% की कर राजस्व में वृद्धि हुई है।
  • दरअसल यह सूचना J&K के बजट सत्र 2023-24  के दौरान वहाँ के लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा दी गई है।  

महत्त्वपूर्ण बिन्दु 

लेफ्टिनेंट गवर्नर के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर में निम्नलिखित क्षेत्रों में सुधार देखने को मिली है ;

  • पिछले कुछ समय के दौरान 1.88 करोड़ पर्यटक यहाँ घूमने आए।
  • जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।  
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , अमृत सरोवर, स्वामित्व योजना, आजादी का अमृत महोत्सव, नशा मुक्त अभियान और नवीकरणीय ऊर्जा विकास जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए जम्मू और कश्मीर देश में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक रहा है। 
  • अधिकांश सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जम्मू-कश्मीर में पूर्ण हो गई हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में सभी ऑनलाइन सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम से जोड़ा गया है।
  • वर्ष 2018 में 1500-1600 किलोमीटर के मुकाबले सड़क निर्माण लगभग दोगुना होकर 3200 किलोमीटर हो गया है।
  • पर्यटन मिशन के तहत 75 नए स्थलों-  सूफी/ सांस्कृतिक/धरोहर स्थलों हेतु 447 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 
  • पिछले 10 महीनों के दौरान 1,547.87 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक निवेश प्राप्त हुआ है।
  • पिछले तीन वर्षों के दौरान पांच सौ स्टार्ट-अप सामने आए हैं। 
  • “अंडर माय यूथ माय प्राइड, हर दिन खेल, हर एक के लिए खेल” के अंतर्गत लगभग 50 लाख युवाओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया है।
  • बेरोजगारी दर में कमी आई है। 

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 

  • वर्ष 1947 में, स्वतंत्रता के समय, जम्मू और कश्मीर राज्य ने पाकिस्तान या भारत में शामिल नहीं होने का फैसला किया। 
  • भारत ने इस फैसले का स्वागत किया, लेकिन पाकिस्तान ने राज्य को सैन्य रूप से जोड़ने का प्रयास किया। 
  • महाराजा हरि सिंह ने अपने क्षेत्र और पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा मारे जा रहे और लूटे जा रहे लोगों को बचाने के लिए भारत से मदद मांगी। 
  • तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय को स्वीकार कर लिया। 
  • महाराजा ने राज्य की स्वायत्तता के लिए कुछ रियायतों के साथ "विलय पत्र " पर हस्ताक्षर किए।
  • राज्य की यह विशेष स्थिति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 में निहित थी।

वर्तमान स्थिति 

  • 6 अगस्त, 2019 को, भारत की संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति अनुच्छेद 370 एवं 35 A को रद्द कर जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को  दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभक्त कर दिया गया।            

article-370

चुनौतियां

  • सीमा पार घुसपैठ 
    • पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों ने कश्मीर घाटी में घुसने के लिए उत्तरी कश्मीर के पहाड़ी इलाकों का इस्तेमाल किया है।
  • तस्करी
    • मादक पदार्थ 
    • हथियार 
    • जाली नोट 
  • चीन का बढ़ता प्रभाव (CPEC)

CPEC

  • तकनीकी प्रगति 
    • साइबरस्पेस में डार्क वेब जैसी आधुनिक तकनीकों के आगमन के साथ, उग्रवादी अपने एजेंडे को हासिल करने के लिए तकनीकी का उपयोग कर रहे हैं।
  • पाकिस्तान का सूचना युद्ध
    • ISI सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना प्रसारित कर रहा है क्योंकि लश्कर और JeM जैसे आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है।

महत्त्व

china

  • रणनीतिक 
    • राज्य की सीमा के दोनों तरफ से (पूर्व में चीन एवं पश्चिम में पाकिस्तान से) दुश्मन देशों से लगने के कारण इसका सामरिक महत्त्व अधिक है।
  • आर्थिक 
    • हाल ही में, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के द्वारा जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में लगभग 5.9 मिलियन टन लिथियम प्राप्त हुआ था। 
    • कश्मीरी शाल की बुनाई । 
    •  रेशम उद्योग, पर्यटन उद्योग । 
    • चाँदी का काम, लकड़ी की नक्काशी तथा पाप्ये-माशे यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। 
  • सांस्कृतिक 
    • अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ कश्मीर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है; यहाँ मुस्लिम, हिंदू, सिख और बौद्ध धर्मों के लोग एक साथ मिल कर एक समग्र संस्कृति का निर्माण करते हैं जो मानवतावाद और सहिष्णुता के मूल्यों पर आधारित है। 
    • यहाँ स्थित वैष्णो देवी तथा अमरनाथ की गुफा हिंदुओं के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ का केंद्र है।

डेली अभ्यास प्रश्न  जम्मू- कश्मीर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 

  1. 6 अगस्त, 2020 को, भारत की संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति- अनुच्छेद 370 एवं 35 A को रद्द कर दिया गया था।  
  2. अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद से जम्मू-कश्मीर में वित्तीय आपातकाल को छोड़कर शेष समस्त कानून प्रभावी हो गए हैं।
  3. जम्मू एवं कश्मीर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा केवल अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से ही लगती है । 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: b

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR