New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM New Year offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 06 Jan 26 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM New Year offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 06 Jan 26 GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM

ओडिशा की दो नवोन्वेषी महिला किसान 

प्रारम्भिक परीक्षा – रबी, खरीफ और जायद ,ज्वार, बाजरा और रागी 'मिशन शक्ति' योजना 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

  • ओडिशा की दो महिला किसान 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में पारंपरिक बाजरा की खेती के बारे में अपनी जानकारी साझा करेंगी।

odisha

प्रमुख बिंदु 

  • कोरापुट जिले से रायमती घुरिया और मयूरभंज जिले से सुभाषा महंत, दोनों मिशन शक्ति के सदस्य, 9 सितंबर को दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहीं हैं।
  • दो संरक्षक बाजरा किसान ओडिशा में बाजरा की खेती की अविश्वसनीय यात्रा और आदिवासी समुदायों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने पर इसके प्रभाव का प्रदर्शन करेंगे। 
  • ये महिला किसान जी20 शिखर सम्मेलन में बेहतर प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक खेती के तरीकों पर अपने अनुभव साझा करेंगी।
  • रायमती घुरिया बाजरा कैसे तैयार किया जाता है, इसका प्रदर्शन करेंगी, वहीं सुभाषा महंत बाजरा की खेती पर प्रकाश डालेंगी।
  • यह महिलायें जी20 शिखर सम्मेलन में ओडिशा में बाजरा खेती की यात्रा को देश-विदेश के नेताओं के सामने प्रदर्शित करेंगी।
  • दुनिया ओडिशा मिलेट्स मिशन की सफलता को जानेगी। 
  • ओडिशा मिलेट्स मिशन पोषण के साथ किसानों के आर्थिक विकास में एक नया अध्याय जोड़ता है। 

मिशन शक्ति योजना

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 'मिशन शक्ति' योजना (2021-22 से 2025-26) के दौरान कार्यान्वयन के लिए महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशिष्ट योजना के रूप में 'मिशन शक्ति' के नाम से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू किया है। 'मिशन शक्ति' के मानदंड 01.04.2022 से लागू होंगे।

उद्देश्य

  • 'मिशन शक्ति' मिशन मोड में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्थन को मजबूत बनाना है। 
  • यह योजना संपूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने और उनके जीवन में बदलाव लाएगी तथा उन्हें नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाएगी। 
  • इस तरह यह योजना सरकार की "महिलाओं के विकास" की प्रतिबद्धता को साकार रूप देगी।
  • योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, हिंसा और खतरे से मुक्त माहौल में अपने मस्तिष्क और शरीर के बारे में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने को प्रेरित किया जाएगा। योजना के तहत महिलाओं पर देखभाल के बोझ को कम करने और कौशल विकास, क्षमता निर्माण, वित्तीय साक्षरता, सूक्ष्म ऋण प्राप्त करने तक उनकी पहुंच बढ़ाकर महिला श्रम बल की भागीदारी को बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।

'मिशन शक्ति' की दो उप-योजनाएं हैं- 'संबल' और 'सामर्थ्य'। 

  • "संबल" उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, वहीं 'सामर्थ्य' उप-योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।

 'संबल' उप-योजना के घटक

  • इस योजना में नारी अदालतों के एक नए घटक के साथ वन स्टॉप सेंटर (ओएससी), महिला हेल्पलाइन (डब्ल्यूएचएल), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) की पूर्ववर्ती योजनाएं शामिल हैं।
  • यह योजना समाज और परिवार के भीतर वैकल्पिक विवाद के समाधान एवं लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने का काम करेगी।

'सामर्थ्य' उप-योजना के घटक

  • इस योजना में उज्ज्वला, स्वाधार गृह और कामकाजी महिला छात्रावास की पूर्ववर्ती योजनाओं को संशोधनों के साथ शामिल किया गया है। 
  • कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए राष्ट्रीय क्रेच योजना और विशिष्ट आईसीडीएस के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) की मौजूदा योजनाओं को अब इस योजना में शामिल किया गया है।
  • योजना में आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गैप फंडिंग का एक नया घटक भी जोड़ा गया है।

कृषि

भारत में तीन शस्य ऋतुएँ हैं, जो इस प्रकार हैं - रबी, खरीफ और जायद।

former

  • रबी फसलों को शीत ऋतु में अक्तूबर से दिसंबर के मध्य बोया जाता है और ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काटा जाता है। गेहूँ, जौ, मटर, चना और सरसों कुछ मुख्य रबी फसलें हैं।
  • खरीफ फसलें देश के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के आगमन के साथ बोई जाती हैं और सितंबर अक्तूबर में काट ली जाती हैं।
  • इस ऋतु में बोई जाने वाली मुख्य फसलों में चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, तुर (अरहर), मूँग, उड़द, कपास, जूट, मूँगफली और सोयाबीन शामिल हैं। 

मोटे अनाज (Millets)- ज्वार, बाजरा और रागी 

  • मोटा अनाज में पोषक तत्त्वों की मात्रा अत्यधिक होती है। उदाहरणतया, रागी में प्रचुर मात्रा में लोहा, कैल्शियम, सूक्ष्म पोषक और भूसी मिलती है। 
  • क्षेत्रफल और उत्पादन की दृष्टि से ज्वार देश की तीसरी महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है। यह फसल वर्षा पर निर्भर होती है। अधिकतर आर्द्र क्षेत्रों में उगाए जाने के कारण इसके लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है। इसके प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं।
  • बाजरा यह बलुआ और उथली काली मिट्टी पर उगाया जाता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा इसके मुख्य उत्पादक राज्य हैं। 
  • रागी शुष्क प्रदेशों की फसल है और यह लाल, काली, बलुआ, दोमट और उथली काली मिट्टी पर अच्छी तरह उगायी जाती है। रागी के प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश हैं।
  • मक्का यह एक ऐसी फसल है जो खाद्यान्न व चारा  दोनों रूप में प्रयोग होती है। यह एक खरीफ फसल है जो 21° सेल्सियस से 27° सेल्सियस तापमान में और पुरानी जलोढ़ मिट्टी पर अच्छी प्रकार से उगायी जाती है। 
  • बिहार जैसे कुछ राज्यों में मक्का रबी की ऋतु में भी उगाई जाती है। 
  • आधुनिक प्रौद्योगिक निवेशों जैसे उच्च पैदावार देने वाले बीजों, उर्वरकों और सिंचाई के उपयोग से मक्का का उत्पादन बढ़ा है। 
  • कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मक्का के मुख्य उत्पादक राज्य हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न: निम्नलिखित में ओडिशा की वो कौन-सी महिला किसान है जिन्होंने G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया:

(a) रायमती घुरिया 

(b) सुभाषा महंत  

(c) वंदना शिवा 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर : (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  मिशन शक्ति योजना क्या है? यह योजना महिला सशक्तिकरण में किस प्रकार से योगदान दे रही है? व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR