New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूएई विश्वविद्यालय ने बनाया उन्नत नॉन-सर्जिकल ब्लड फ्लो मॉनिटर

चर्चा में क्यों?

संयुक्त अरब अमीरात विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पीजोइलेक्ट्रिक प्रेशर सेंसर का उपयोग करके सर्जरी के बिना रक्त प्रवाह की निगरानी के लिए एक उन्नत तकनीक बनाई है।

नॉन-सर्जिकल ब्लड फ्लो मॉनिटर के बारे में:

  • नॉन-सर्जिकल ब्लड फ्लो मॉनिटर एक ऐसा उपकरण है जो शरीर के अंदर रक्त प्रवाह को बिना किसी चीड़-फाड़ के मापने और निगरानी करने की क्षमता रखता है।

विशेषताएं:

  • नॉन-इनवेसिव तकनीक:
    • किसी भी प्रकार की सर्जरी या शरीर के अंदर उपकरण डालने की आवश्यकता नहीं होती।
  • उन्नत सेंसर आधारित प्रणाली:
    • यांत्रिक तनाव पर विद्युत क्षेत्र उत्पन्न करने वाली सामग्रियों (जैसे: piezoelectric materials) का प्रयोग।
    • यह तकनीक रक्त प्रवाह की गति चिपचिपाहट और दिशा को माप सकती है।
  • वास्तविक समय निगरानी:
    • रक्त के थक्के जैसी समस्याओं का समय रहते पता लगाने में सहायक।
  • सटीक और किफायती:
    • पारंपरिक तकनीकों की तुलना में अधिक सटीक, और कम लागत वाली प्रणाली।
  • क्लिनिकल व घरेलू उपयोग:
    • अस्पतालों में रोगियों की देखभाल के लिए और घर पर स्वास्थ्य निगरानी के लिए उपयुक्त।

विकास और अनुसंधान:

  • यूएई विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने हाल ही में इस तकनीक को सफलतापूर्वक विकसित किया है।
  • इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व प्रोफेसर महमूद अल अहमद ने किया और इसमें 4 स्नातक छात्रों को शोध का प्रशिक्षण मिला।

भविष्य की संभावनाएं:

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से लैस करके इसे और अधिक सटीक व स्वचालित बनाया जाएगा।
  • यह तकनीक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार को प्रोत्साहित करती है और आयात पर निर्भरता कम करती है।

प्रश्न: नॉन-सर्जिकल ब्लड फ्लो मॉनिटर का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(a) रक्तचाप को नियंत्रित करना

(b) हृदय गति बढ़ाना

(c) शरीर में रक्त प्रवाह की निगरानी करना बिना सर्जरी के

(d) ऑक्सीजन स्तर बढ़ाना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR