New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट: नामांकन, शिक्षक, ड्रॉपआउट और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति

प्रारंभिक परीक्षा

GS Paper-I: शिक्षा से संबंधित समसामयिक रिपोर्ट एवं सूचकांक जैसे UDISE+, NEP 2020 और ASER Report।

मुख्य परीक्षा 

GS Paper-II: शासन, शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, समावेशी शिक्षा एवं सरकारी योजनाएँ।

GS Paper-III: समावेशी विकास, मानव पूंजी, डिजिटल शिक्षा एवं सामाजिक अवसंरचना।

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने UDISE+ 2025-26 (Unified District Information System for Education Plus) रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत की स्कूली शिक्षा से जुड़े प्रमुख आंकड़े दिए गए हैं।

रिपोर्ट के प्रमुख बिन्दु 

  • 2025-26 में देश में शिक्षकों की संख्या बढ़ी है।
  • 2022-23 की तुलना में 2025-26 तक शिक्षकों की संख्या में 8.3% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • अधिक शिक्षक होने से छात्र-शिक्षक अनुपात (Student-Teacher Ratio) में सुधार होगा।
  • इससे छात्रों को बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी।
  • साथ ही, विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में शिक्षकों की उपलब्धता में असमानता कम करने में भी मदद मिलेगी।
  • रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 से शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

UDISE+ 2025-26: शिक्षकों की संख्या (भारत)

शैक्षिक संकेतक

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

शिक्षकों की संख्या

94,83,294

98,07,600

1,01,22,420

1,02,73,020

विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (PTR) में सुधार

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सभी स्कूली स्तरों पर विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (Pupil-Teacher Ratio - PTR) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • आधारभूत (Foundational) स्तर: 10 : 1
  • प्रारंभिक (Preparatory) स्तर: 12 : 1
  • मध्य (Middle) स्तर: 17 : 1
  • माध्यमिक (Secondary) स्तर: 21 : 1
  • ये सभी अनुपात राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 द्वारा अनुशंसित 30:1 के मानक से बेहतर हैं।

UDISE+ 2025-26: विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (PTR)

शैक्षिक स्तर

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

आधारभूत (Foundational)

11

10

10

10

प्रारंभिक (Preparatory)

14

13

13

12

मध्य (Middle)

18

18

17

17

माध्यमिक (Secondary)

23

21

21

21

स्कूल छोड़ने (Dropout) की दर में कमी

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में छात्रों के स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर में कमी आई है।
  • प्रारंभिक (Preparatory) स्तर पर ड्रॉपआउट दर 2024-25 के 2.3% से घटकर 2025-26 में 1.8% हो गई।
  • माध्यमिक (Secondary) स्तर पर यह दर 8.2% से घटकर 7.0% हो गई।
  • यह कमी दर्शाती है कि अब अधिक छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख रहे हैं।
  • सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्कूलों में बेहतर सुविधाओं के कारण छात्रों का नामांकन बनाए रखने (Student Retention) में सुधार हुआ है।
  • लगातार घटती ड्रॉपआउट दर इस बात का संकेत है कि स्कूल छात्रों की आवश्यकताओं के प्रति अधिक संवेदनशील और सहयोगी बन रहे हैं।

UDISE+ 2025-26: स्कूल छोड़ने की दर (Dropout Rate)

शैक्षिक स्तर

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

प्रारंभिक (Preparatory)

8.7%

3.7%

2.3%

1.8%

मध्य (Middle)

8.1%

5.2%

3.5%

3.6%

माध्यमिक (Secondary)

13.8%

10.9%

8.2%

7.0%

छात्र प्रतिधारण दर (Student Retention Rate) में सुधार

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, मध्य (Middle) और माध्यमिक (Secondary) स्तर पर छात्रों की प्रतिधारण दर (Retention Rate) में सुधार हुआ है।
  • मध्य स्तर पर प्रतिधारण दर 2024-25 के 82.8% से बढ़कर 2025-26 में 83.7% हो गई।
  • माध्यमिक स्तर पर यह 47.2% से बढ़कर 51.9% हो गई।
  • आधारभूत (Foundational) और प्रारंभिक (Preparatory) स्तर पर 2025-26 में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 2022-23 से 2024-25 तक लगातार सुधार हुआ था।
  • माध्यमिक स्तर पर सुधार का एक प्रमुख कारण माध्यमिक विद्यालयों की संख्या में वृद्धि है, जिससे अधिक छात्रों को स्कूल तक पहुँच और पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिला।
  • कुल मिलाकर, बढ़ती प्रतिधारण दर यह दर्शाती है कि अधिक छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़े बिना पूरी कर रहे हैं, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार का सकारात्मक संकेत है।

UDISE+ 2025-26: छात्र प्रतिधारण दर (Student Retention Rate)

शैक्षिक स्तर

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

आधारभूत (Foundational)

92.1%

98.0%

98.9%

98.5%

प्रारंभिक (Preparatory)

90.9%

85.4%

92.4%

91.1%

मध्य (Middle)

75.8%

78.0%

82.8%

83.7%

माध्यमिक (Secondary)

44.1%

45.6%

47.2%

51.9%

सकल नामांकन अनुपात (GER) में सुधार

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, माध्यमिक (Secondary) स्तर पर सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio - GER) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • 2024-25 में GER 68.5% था, जो 2025-26 में बढ़कर 71.7% हो गया।
  • इसका अर्थ है कि अब अधिक छात्र माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में नामांकन करा रहे हैं।
  • यह वृद्धि शिक्षा तक बेहतर पहुँच और छात्रों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है।
  • बढ़ता GER इस बात का संकेत है कि अधिक बच्चे उच्च कक्षाओं तक अपनी पढ़ाई जारी रख रहे हैं, जिससे शिक्षा प्रणाली अधिक समावेशी (Inclusive) बन रही है।

UDISE+ 2025-26: सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio - GER)

शैक्षिक स्तर

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

मध्य (Middle)

90.0%

89.5%

90.3%

89.6%

माध्यमिक (Secondary)

67.6%

66.5%

68.5%

71.7%

संक्रमण दर (Transition Rate) में सुधार

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में सभी प्रमुख शैक्षिक स्तरों पर संक्रमण दर (Transition Rate) में सुधार हुआ है।
  • आधारभूत (Foundational) से प्रारंभिक (Preparatory) स्तर पर संक्रमण दर 98.6% से बढ़कर 99.2% हो गई।
  • प्रारंभिक (Preparatory) से मध्य (Middle) स्तर पर यह 92.2% से बढ़कर 93.8% हो गई।
  • मध्य (Middle) से माध्यमिक (Secondary) स्तर पर संक्रमण दर 86.6% से बढ़कर 88.3% हो गई।
  • इसका अर्थ है कि पहले की तुलना में अधिक छात्र एक कक्षा/स्तर से अगले स्तर तक सफलतापूर्वक पहुँच रहे हैं और बीच में पढ़ाई नहीं छोड़ रहे हैं।
  • यह शिक्षा व्यवस्था में बेहतर निरंतरता (Continuity) और छात्रों की बढ़ती भागीदारी का सकारात्मक संकेत है।

UDISE+ 2025-26: संक्रमण दर (Transition Rate)

संक्रमण स्तर

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

आधारभूत से प्रारंभिक (Foundational Preparatory)

92.2%

98.1%

98.6%

99.2%

प्रारंभिक से मध्य (Preparatory Middle)

87.9%

88.8%

92.2%

93.8%

मध्य से माध्यमिक (Middle Secondary)

86.7%

83.3%

86.6%

88.3%

शून्य नामांकन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या में कमी

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, देश में शून्य नामांकन (Zero Enrolment) और एकल शिक्षक (Single Teacher) वाले स्कूलों की संख्या में कमी आई है।
  • 2025-26 में एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3% की कमी दर्ज की गई।
  • शून्य नामांकन वाले स्कूलों की संख्या में लगभग 29% की कमी आई है।
  • यह दर्शाता है कि अब अधिक स्कूलों में छात्रों का नामांकन हो रहा है और शिक्षकों की उपलब्धता में भी सुधार हुआ है।
  • UDISE+ के आँकड़े सरकार को शिक्षकों की उचित तैनाती (Teacher Allocation) और विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (PTR) को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

UDISE+ 2025-26: शून्य नामांकन एवं एकल शिक्षक वाले स्कूल

शैक्षिक संकेतक

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

एकल शिक्षक वाले स्कूल (संख्या)

1,18,190

1,10,971

1,04,125

1,00,843

शून्य नामांकन वाले स्कूल (संख्या)

10,294

12,954

7,993

5,663

स्कूलों में डिजिटल बुनियादी सुविधाओं में सुधार

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में स्कूलों की डिजिटल बुनियादी सुविधाओं (Digital Infrastructure) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • कंप्यूटर सुविधा वाले स्कूलों का प्रतिशत 2024-25 के 64.7% से बढ़कर 2025-26 में 69.9% हो गया।
  • इसका अर्थ है कि अब अधिक स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध हैं।
  • इससे डिजिटल शिक्षा (Digital Learning) को बढ़ावा मिलेगा।
  • छात्रों को तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त करने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
  • यह सुधार स्कूलों को अधिक आधुनिक और समावेशी (Inclusive) बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

UDISE+ 2025-26: कंप्यूटर सुविधा वाले स्कूल (%)

बुनियादी सुविधा

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

कंप्यूटर सुविधा वाले स्कूल (%)

47.7%

57.2%

64.7%

69.9%

इंटरनेट सुविधा वाले स्कूलों की संख्या में वृद्धि

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में इंटरनेट सुविधा वाले स्कूलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • इंटरनेट सुविधा वाले स्कूलों का प्रतिशत 2024-25 के 63.5% से बढ़कर 2025-26 में 67.4% हो गया।
  • इसका अर्थ है कि अब अधिक स्कूल इंटरनेट से जुड़े हैं।
  • इससे छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री (Online Resources) और डिजिटल कंटेंट तक बेहतर पहुँच मिलेगी।
  • साथ ही, तकनीक आधारित शिक्षण (Technology-enabled Teaching) को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

UDISE+ 2025-26: इंटरनेट सुविधा वाले स्कूल (%)

बुनियादी सुविधा

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

इंटरनेट सुविधा वाले स्कूल (%)

49.7%

53.9%

63.5%

67.4%

स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
  • 95.0% स्कूलों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है।
  • 98.5% स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय हैं।
  • 97.2% स्कूलों में छात्रों के लिए शौचालय उपलब्ध हैं।
  • 96.9% स्कूलों में हाथ धोने (Handwashing) की सुविधा है।
  • 99.5% स्कूलों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है।

UDISE+ 2025-26: स्कूलों में बुनियादी सुविधाएँ (%)

बुनियादी सुविधा

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

बिजली (Electricity)

91.7%

91.8%

93.6%

95.0%

पेयजल (Drinking Water)

98.4%

98.3%

99.3%

99.5%

छात्राओं के लिए शौचालय (Girls' Toilets)

97.0%

97.2%

97.3%

98.5%

छात्रों के लिए शौचालय (Boys' Toilets)

95.6%

95.7%

96.2%

97.2%

हाथ धोने की सुविधा (Handwash)

94.1%

94.7%

95.9%

96.9%

खेल का मैदान (Playground)

82.0%

82.4%

83.0%

81.9%

पुस्तकालय (Library)

88.3%

89.0%

89.5%

90.5%

वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting)

28.0%

28.4%

29.4%

29.9%

दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं में सुधार

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में 58.2% स्कूलों में रैंप और हैंडरेल (Ramps & Handrails) की सुविधा उपलब्ध थी।
  • इससे दिव्यांग (CwSN) छात्रों के लिए स्कूलों तक पहुँचना आसान हुआ है।
  • यह समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इससे सभी छात्रों को समान और सुगम शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

UDISE+ 2025-26: रैंप एवं हैंडरेल (Ramps with Handrails) की सुविधा वाले स्कूल (%)

बुनियादी सुविधा

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

रैंप एवं हैंडरेल की सुविधा वाले स्कूल (%)

51.0%

52.3%

54.9%

58.2%

महिला प्रतिनिधित्व में वृद्धि

  • UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
  • 2025-26 में कुल शिक्षकों में 54.9% महिलाएँ हैं।
  • यह शिक्षा क्षेत्र में लैंगिक समानता (Gender Equality) की दिशा में सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है।
  • महिला शिक्षकों की बढ़ती संख्या से सुरक्षित, समावेशी और संवेदनशील शिक्षण वातावरण बनाने में मदद मिलती है।

छात्राओं के नामांकन में भी बढ़ोतरी

  • 2025-26 में छात्राओं का नामांकन 48.4% रहा, जो 2024-25 में 48.3% था।
  • यह वृद्धि दर्शाती है कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास सफल हो रहे हैं।
  • इससे शिक्षा में लैंगिक समानता और बालिकाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

UDISE+ 2025-26: शिक्षा में महिला प्रतिनिधित्व

शैक्षिक संकेतक

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

छात्राओं का नामांकन (%)

48.0%

48.1%

48.3%

48.4%

महिला शिक्षक (%)

52.3%

53.3%

54.2%

54.9%

प्रश्न: UDISE+ (Unified District Information System for Education Plus) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. UDISE+ भारत में स्कूली शिक्षा से संबंधित आँकड़ों का राष्ट्रीय डेटाबेस है।
  2. इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।
  3. UDISE+ रिपोर्ट में नामांकन, शिक्षक, बुनियादी सुविधाएँ, ड्रॉपआउट दर तथा अन्य शैक्षिक संकेतकों का डेटा शामिल होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. 1, 2 और 3

मुख्य परीक्षा प्रश्न

UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों का विश्लेषण करते हुए बताइए कि भारत में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और पहुँच में सुधार के लिए इनका क्या महत्त्व है?

 

FAQ (Frequently Asked Questions)

प्रश्न 1. UDISE+ क्या है ?

उत्तर : UDISE+ (Unified District Information System for Education Plus) भारत के सभी स्कूलों से संबंधित आँकड़ों का राष्ट्रीय डेटाबेस है, जिसमें नामांकन, शिक्षक, बुनियादी सुविधाएँ, ड्रॉपआउट, परिणाम आदि का डेटा संकलित किया जाता है।

प्रश्न 2. UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट किसने जारी की है?

उत्तर : यह रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) द्वारा जारी की गई है।

प्रश्न 3. UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष क्या हैं?

उत्तर : रिपोर्ट में शिक्षकों की संख्या में वृद्धि, विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (PTR) में सुधार, ड्रॉपआउट दर में कमी, छात्र प्रतिधारण एवं संक्रमण दर में वृद्धि, डिजिटल एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तथा महिला शिक्षकों की बढ़ती भागीदारी जैसे सकारात्मक बदलाव दर्ज किए गए हैं।

प्रश्न 4. विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात (PTR) क्या है?

उत्तर : PTR (Pupil-Teacher Ratio) किसी स्कूल में प्रति शिक्षक विद्यार्थियों की संख्या को दर्शाता है। कम PTR होने से प्रत्येक छात्र पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होती है।

प्रश्न 5. UDISE+ रिपोर्ट का क्या महत्त्व है?

उत्तर : यह रिपोर्ट सरकार को शिक्षा से संबंधित नीतियाँ बनाने, संसाधनों का बेहतर आवंटन करने, शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों की प्रगति की निगरानी करने में सहायता करती है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR