New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

यूनेस्को (UNESCO) 

प्रारम्भिक परीक्षा – यूनेस्को (UNESCO)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों 

  • इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष शाखा के रूप में 16 नवंबर 1945 को गई थी। इसका मुख्यालय फ़्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। 
  • यूनेस्को के 21 राष्ट्रीय कार्यालय और 27 क्लस्टर कार्यालय हैं।

UNESCO

प्रमुख बिंदु 

  • यूनेस्को का पूरा नाम United nations educational scientific and cultural organization,( संयुक्त राज्य शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) है।
  • यूनेस्को का संविधान 4 नवंबर 1946 को लागू हुआ। यूनेस्को के पहले जनरल कॉन्फ्रेंस सेशन का आयोजन 19 नवंबर से 10 दिसंबर 1946 के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ था, इसमें कुल 30 देशों ने भाग लिया था।
  • यह एक विश्वस्तरीय संयुक्त राष्ट्र संघ का शैक्षिक,वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन है। उद्देश्य : शिक्षा, वैज्ञानिक सहयोग, सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान के जरिये वैश्विक शांति और कल्याण को बढ़ावा देना है। 
  • यह संस्थान बच्चों पर विशेष ध्यान देती है। 
  • वर्तमान में इसमें लगभग 195 सदस्य देश एवं 8 सहयोगी सदस्य देश शामिल हैं।
  • इसके वर्तमान महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले (AUDREY AZOULEY) हैं।

यूनेस्को के प्रमुख कार्य 

  • यह निम्न कार्य करता है- विश्व धरोहर स्थलों की संरक्षा, शिक्षा, विज्ञान और जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक मानवाधिकारों की सुरक्षा, विज्ञान, संगणना, संचार एवं सांस्कृतिक पहलुओं का विकास आदि। 
  • यूनेस्को सदस्य देशों का सहयोग करता है और विभिन्न कार्यक्रमों, पहलों, अभियानों, संगठनों को समर्थन प्रदान करता है ताकि विश्व के लोगों की कल्याणमयी प्रगति हो सके।

विशेष तथ्य 

  • यूनेस्को के प्रथम अध्यक्ष जूलियन हक्सले (ग्रेट ब्रिटेन से) थे।
  • वर्तमान में यूनेस्को के महानिदेशक आंद्रे एंजोल (फ्रांस)हैं ।
  • यूनेस्को अलग-अलग दुनिया के धरोहरों को विश्व धरोहर में शामिल करता है।
  • यूनेस्को में शामिल पहला विश्व धरोहर स्थल इक्वाडोर का Galapagos Island था
  • भारत वर्ष 1946 में यूनेस्को का सदस्य देश बना। भारत में यूनेस्को के दो कार्यालय हैं।
  • भारत में यूनेस्को के द्वारा 42 विश्व धरोहर स्थल संरक्षित किये गए हैं।  
  • प्रत्येक दो वर्ष के बाद यूनेस्को की सामान्य सभा होती है।

भारत में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट:

क्र. सं

साइट 

राज्य

1

आगरा का किला

उत्तर प्रदेश

2

अजंता की गुफाएँ

महाराष्ट्र

3

एलोरा की गुफाएँ

महाराष्ट्र 

4

ताज महल

उत्तर प्रदेश 

5

महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह

तमिलनाडु

6

सूर्य मंदिर, कोणार्क

ओडिशा

7

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

असम

8

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

राजस्थान

9

मानस वन्यजीव अभयारण्य

असम

10

गोवा के चर्च और कॉन्वेंट

गोवा

11

फ़तेहपुर सीकरी

उत्तर प्रदेश

12

हम्पी में स्मारकों का समूह

कर्नाटक

13

खजुराहो स्मारक समूह

मध्य प्रदेश

14

एलिफेंटा गुफाएँ

महाराष्ट्र

15

महान जीवंत चोल मंदिर

तमिलनाडु

16

पत्तदकल में स्मारकों का समूह

कर्नाटक 

17

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान

पश्चिम बंगाल

18

नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

उत्तराखंड

19

साँची में बौद्ध स्मारक

मध्य प्रदेश

20

हुमायूँ का मकबरा

दिल्ली

21

कुतुब मीनार और उसके स्मारक

दिल्ली

22

भारत के र्वतीय रेलवे

तमिलनाडु

23

बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर

बिहार

24

भीमबेटका के शैलाश्रय

मध्य प्रदेश 

25

चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क

गुजरात

26

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)

महाराष्ट्र

27

लाल किला परिसर

दिल्ली

28

जंतर मंतर, जयपुर

राजस्थान

29

पश्चिमी घाट

महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल

30

राजस्थान के पहाड़ी किले

राजस्थान 

31

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र

हिमाचल प्रदेश

32

रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी), पाटन

गुजरात

33

नालन्दा महाविहार का पुरातत्व स्थल

बिहार 

34

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

सिक्किम

35

ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य

चंडीगढ़

36

अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर

गुजरात

37

मुंबई का विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको पहनावा

महाराष्ट्र

38

जयपुर शहर

राजस्थान

39

धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर

गुजरात

40

काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर

तेलंगाना

41

शांति निकेतन   

पश्चिम बंगाल

42

होयसल के पवित्र मंदिर समूह

कर्नाटक

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से संयुक्त राष्ट्र की विशेष शाखा यूनेस्को की स्थापना कब हुई थी?

(a)  16 नवंबर 1944

(b)  16 नवंबर 1945  

(c)  17 नवंबर 1945

(d)  16 नवंबर 1946

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- वैश्विक परिदृश्य में मानव के विकास में यूनेस्को के योगदान की व्याख्या कीजिए

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR