New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

असम में ‘मुख्यमंत्री निजुत एममोइना 2.0’ का शुभारंभ

चर्चा में क्यों ?

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पोषित मोइना 2.0 योजना का शुभारंभ गुवाहाटी विश्वविद्यालय के बिरिंची कुमार बरुआ सभागार में किया।

योजना के बारे में 

  • यह योजना उच्च शिक्षा में लड़कियों के नामांकन को बढ़ावा देने और स्कूल छोड़ने की दर कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक मासिक वित्तीय सहायता योजना है।

मुख्य उद्देश्य

  • लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना
  • स्कूल और कॉलेज ड्रॉपआउट रेट कम करना
  • वित्तीय सहायता के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाना
  • उच्च शिक्षा में लैंगिक समानता स्थापित करना

योजना की प्रमुख विशेषताएँ

  • पात्रता 
    • असम राज्य के सभी परिवारों की लड़कियाँ, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।
    • सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राएँ।
  • लाभार्थी स्तर और वित्तीय सहायता-
    • हाई स्कूल (प्रथम वर्ष):
      • 10,000 प्रति वर्ष (10 महीने तक 1,000 प्रतिमाह)
    • स्नातक स्तर:
      • 12,500 प्रति वर्ष (1,250 प्रतिमाह)
    • परास्नातक (PG) स्तर:
      • 25,000 प्रति वर्ष (10 महीने तक 2,500 प्रतिमाह)
  • लाभार्थी संख्या -
    • वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4 लाख से अधिक छात्राओं को लाभ।

महत्व

  • शिक्षा का प्रसार - ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में भी लड़कियों को उच्च शिक्षा का अवसर।
  • सामाजिक सशक्तिकरण - महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार।
  • आर्थिक बोझ में कमी - अभिभावकों पर आर्थिक दबाव कम।
  • लैंगिक समानता - शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ेगी।

प्रश्न.‘मुख्यमंत्री पोषित मोइना 2.0’ योजना किस राज्य से संबंधित है ?

(a) असम 

(b) मणिपुर

(c) त्रिपुरा

(d) मेघालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR