वोट फ्रॉम होम सुविधा

संदर्भ

समावेशी निर्वाचन को बढ़ावा देने के क्रम में भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India : ECI) ने ‘वोट फ्रॉम होम’ सुविधा की शुरुआत की है। 

नवीनतम पहल  

  • ई.सी.आई. ने लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार विकलांग व्यक्तियों एवं 85 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वोट फ्रॉम होम’ सुविधा का विस्तार किया है।
    • इससे 85 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और 88.4 लाख विकलांग व्यक्तियों को डाक मतपत्रों के माध्यम से वोट डालने की अनुमति मिलेगी।

किसको मिलेगा वोट फ्रॉम होम सुविधा का लाभ 

  • 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक
  • 40% से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति 
  • चुनावी गतिविधियों का प्रसारण करने वाले मीडियाकर्मी
  • आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी
  • सेवा मतदाता 
    • अपने गृहनगर से दूर तैनात सशस्त्र बलों के कर्मी
    • घर से दूर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी 
    • चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT