भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने नीति आयोग के सहयोग से असम, मेघालय और मिजोरम में स्वावलंबिनी- एक महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया।
इस पहल का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत में चयनित उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) की छात्राओं को उद्यमशीलता मानसिकता, संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान कर सशक्त बनाना है, ताकि वे सफल उद्यमी बन सकें।
पहली बार MSDE ने नीति आयोग के साथ मिलकर भारतीय उद्यमिता संस्थान (IIE) के माध्यम से एक संरचित चरण-वार उद्यमशीलता प्रक्रिया शुरू की है।
इसके तहत जागरूकता, विकास, मार्गदर्शन और वित्तपोषण सहायता की जाएगी।
यह पहल इस बात की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करेगी कि भारत में महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को कैसे बढ़ावा दिया जाए और उनका विस्तार किया जाए।
वह प्रतिभागी जो सफलतापूर्वक अपने उद्यम स्थापित करेंगे, उन्हें मान्यता और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम कई उच्च शिक्षण संस्थानों में क्रियान्वित किया जा रहा है, इनमें शामिल हैं-
गुवाहाटी विश्वविद्यालय
नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू)
कियांग नांगबा गवर्नमेंट कॉलेज
रिभोई कॉलेज
मिजोरम विश्वविद्यालय
गवर्नमेंट चंपई कॉलेज
लुंगलेई गवर्नमेंट कॉलेज
हांडिक कॉलेज और दिसपुर कॉलेज आदि
प्रश्न. 'स्वावलंबिनी' महिला उद्यमिता कार्यक्रम किसके सहयोग से शुरू किया गया है?