कांदिवनी में महिला-संचालित स्वच्छ स्ट्रीट फ़ूड हब “मौली” का उद्घाटन

चर्चा में क्यों ?

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के निकट कांदिवनी में देश के पहले पूर्णतः महिला-संचालित स्वच्छ स्ट्रीट फ़ूड हब “मौली” का उद्घाटन किया।
  • यह हब स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं द्वारा पूरी तरह से प्रबंधित है और खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता में FoSTaC प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा संचालित होता है।

महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्योग को बढ़ावा

  • श्री गोयल ने इस पहल की विशिष्टता बताते हुए कहा कि महिलाओं को आजीविका का सम्मानजनक साधन मिला है और स्थानीय उद्योग भी मजबूत हुआ है।
  • यह स्ट्रीट फ़ूड हब महिला सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा और सामुदायिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • मंत्री ने विश्वास जताया कि जिस तरह हर घर अपने खाने के डिब्बे पर भरोसा करता है, उसी तरह मुंबईवासी इस हब पर भी भरोसा करेंगे।

एफएसएसएआई की भूमिका

  • श्री गोयल ने कहा कि देश में 405 प्रमाणित केंद्रों और 13 लाख से अधिक विक्रेताओं के चलते भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • यह पहल खाद्य सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देने और स्वच्छ, सुरक्षित स्ट्रीट फ़ूड उपलब्ध कराने में योगदान देती है।

प्रश्न “मौली” हब का संचालन कौन करता है ?

(a) सरकारी अधिकारी

(b) स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाएं

(c) निजी कंपनियाँ

(d) स्कूल और कॉलेज छात्र

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT