New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024

प्रारम्भिक परीक्षा – विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (समावेशी विकास)

संदर्भ

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा विश्व खुशहाली रिपोर्ट, 2024 जारी की गई है।

happiness

विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024

  • इस रिपोर्ट में विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024 में 143 देशों को शामिल किया गया हैं।  
  • इस सूचकांक में फ़िनलैंड लगातार सातवें वर्ष शीर्ष पर है 
  • इसके पश्चात डेनमार्क, आइसलैंड,स्वीडन एवं इज़राइल हैं। 
  • फिनलैंड के शीर्ष पर रहने का कारण :-
    • फिनलैंड अपने नागरिकों के बीच सामाजिक सहयोग/समर्थन, जीवन विकल्प चुनने की स्वतंत्रता, उदारता और समग्र जीवन संतुष्टि जैसे कारकों को प्राथमिकता प्रदान करता है।
  • इसमें कांगो, सिएरा लियोन, लेसोथो और लेबनान के बाद “अफगानिस्तान” सबसे निचले स्थान पर है। 
    • कारण : वर्ष 2020 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद देश में चल रहे मानवीय संकट।

विश्व में शीर्ष प्रसन्नता रैंकिंग वाले देश: 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका 23वें स्थान पर 
  • कनाडा 15वें स्थान पर 
  • ब्रिटेन 20वें स्थान पर
  • जर्मनी 24वें स्थान पर
  • फ्रांस 27वें स्थान पर 

मध्य पूर्वी देश :


  • संयुक्त अरब अमीरात 22वें स्थान पर
  • सऊदी अरब 28वें स्थान पर रहा। 

एशियाई देश:


  • सिंगापुर 30वें स्थान पर
  • जापान 50वें स्थान पर
  • दक्षिण कोरिया 51 वें स्थान पर
  • भारत 126वें स्थान पर 
  • चीन 60वें स्थान पर 
  • नेपाल 93वें स्थान पर
  • पाकिस्तान 108वें स्थान पर 
  • म्यांमार 118वें स्थान पर
  • श्रीलंका 128वें स्थान पर
  • बांग्लादेश 129वें स्थान पर।

शीर्ष 10 प्रसन्नता रैंकिंग (विश्व में):

  1. फिनलैंड
  2. डेनमार्क
  3. आइसलैंड
  4. स्वीडन
  5. इजराइल
  6. नीदरलैंड
  7. नॉर्वे
  8. लक्समबर्ग
  9. स्विट्ज़रलैंड

   10. ऑस्ट्रेलिया

शीर्ष 10 प्रसन्नता रैंकिंग (एशिया):-

  1. सिंगापुर
  2. ताइवान
  3. जापान
  4. दक्षिण कोरिया
  5. फिलिपींस
  6. वियतनाम
  7. थाईलैंड
  8. मलेशिया
  9. चीन

10.मंगोलिया

विश्व प्रसन्नता सूचकांक, 2024 में भारत की स्थिति :-

happy-world

  • इस सूचकांक में भारत 126वें स्थान पर है। 
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अधिक उम्र का संबंध उच्च जीवन संतुष्टि से है।
  • वृद्ध भारतीय महिलाओं में वृद्ध पुरुषों की तुलना में निम्न जीवन स्तर है। 
  • इस सूचकांक में भारत की शिक्षा और जाति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • माध्यमिक या उच्च शिक्षा वाले वृद्ध वयस्कों और उच्च सामाजिक जातियों के लोगों में औपचारिक शिक्षा के बिना अपने समकक्षों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की तुलना में उच्च जीवन संतुष्टि है।

CI

  • दुनिया भर में हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम खुश हैं, उम्र बढ़ने के साथ लिंग अंतर भी बढ़ता जा रहा है।
  • युवा लोगों (30 वर्ष और उससे कम उम्र के लोगों) की प्रसन्नता रैंकिंग करते समय, लिथुआनिया, इज़राइल, सर्बिया, आइसलैंड और डेनमार्क शीर्ष पांच स्थानों पर हैं, जबकि फिनलैंड को सातवें स्थान पर रखा गया है। 
  • युवा लोगों की प्रसन्नता रैंकिंग में भारत 127वें स्थान पर रहा।
  • वृद्ध लोगों (60 वर्ष और उससे अधिक आयु) की प्रसन्नता रैंकिंग में, डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और आइसलैंड सभी नॉर्डिक राष्ट्र सर्वोच्च स्थान पर हैं। 
  • वृद्ध लोगों की प्रसन्नता रैंकिंग में इसमें भारत 121वें स्थान पर है। 

सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN):

  • वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क (UN-SDSN) को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्त्वावधान में शुरू किया गया था।
  • SDSN शिक्षा, अनुसंधान, नीति विश्लेषण और वैश्विक सहयोग के माध्यम से सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) एवं जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को कार्यान्वित करने के लिये एकीकृत दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।
  • विश्व खुशहाली रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाती है 

इसमें छह कारकों को ध्यान में रखा जाता है :– 

    1. सामाजिक सहयोग 
    2. आय 
    3. स्वास्थ्य 
    4. स्वतंत्रता 
  • उदारता 
  • भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : विश्व खुशहाली रिपोर्ट,वर्ष 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी की गई है।
  2. इस सूचकांक में फ़िनलैंड लगातार सातवें वर्ष प्रथम स्थान पर है
  3. इस सूचकांक में भारत 126वें स्थान पर है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

स्रोत : THE INDIAN EXPRESS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR