New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व स्वास्थ्य सम्‍मेलन

SWASTHYA

चर्चा में क्यों ?

  • 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्‍मेलन का आयोजन 27 मई से 1 जून 2024 तक जिनेवा, स्विटजरलैंड में किया गया 
  • इस सम्‍मेलन की थीम All for Health, Health for All. थी 
  • इस सम्मलेन में कोविड-19 महामारी के बाद सदस्य देशों द्वारा दिए गए  प्रस्तावों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम में संशोधनों पर सहमति व्यक्त की गई। 
  • इन संशोधनों का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महत्‍व की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों और महामारी जैसी आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने और उनसे निपटने की देशों की क्षमता में सुधार करना है।

विश्व स्वास्थ्य सम्‍मेलन 

  • यह विश्व स्वास्थ्य संगठन का निर्णय लेने वाला निकाय है।
  • इसका आयोजन प्रतिवर्ष जिनेवा, स्विटजरलैंड में किया जाता है।
  • इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेते हैं और कार्यकारी बोर्ड द्वारा तैयार विशिष्ट स्वास्थ्य एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  • इसके प्रमुख कार्य हैं - 
    • मुख्य नीतियों का निर्धारण करना
    • महानिदेशक की नियुक्ति करना
    • वित्तीय नीतियों का पर्यवेक्षण करना 
    • प्रस्तावित कार्यक्रम बजट की समीक्षा करना और उसे अनुमोदित करना 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य के लिये संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एजेंसी है। 
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से उनके साथ मिलकर काम करता है।
  • इसका मुख्यालय ज़िनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में है  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR