विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है।
यह दिन उन लाखों लोगों को समर्पित है जो अपने देश में युद्ध, हिंसा, आतंकवाद, धार्मिक या राजनीतिक उत्पीड़न, या प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपने घरों से पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं और किसी अन्य देश में शरण लेने पर विवश होते हैं।
इस वर्ष विश्व शरणार्थी दिवस की थीम “शरणार्थियों के साथ एकजुटता” रखी गई है।
उद्देश्य:
दुनिया भर में शरणार्थियों की कठिनाइयों और संघर्षों के प्रति जागरूकता फैलाना।
शरणार्थियों के मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए वैश्विक समर्थन बढ़ाना।
शरणार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पुनर्वास जैसी सुविधाएं दिलाने के प्रयासों में वृद्धि करना।
समाज में सहनशीलता, एकता और मानवता की भावना को मजबूत करना।
आयोजन संस्था:
इस दिन का प्रमुख आयोजन संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय (UNHCR) द्वारा किया जाता है।
UNHCR एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो शरणार्थियों, विस्थापितों और बिना राज्य के लोगों की सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास के लिए कार्य करता है।
शुरुआत और इतिहास
विश्व शरणार्थी दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसंबर 2000 को की थी।
पहली बार यह दिवस 20 जून 2001 को मनाया गया।
इसका समय निर्धारण इसलिए खास था क्योंकि उसी वर्ष 1951 की संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संधि की 50वीं वर्षगांठ थी।
वैश्विक स्थिति: शरणार्थियों की संख्या
संयुक्त राष्ट्र UNHCR के अनुसार:
वर्ष 2024 तक दुनिया में लगभग12 करोड़ से अधिक लोग जबरन विस्थापित हैं।
इनमें से करीब3.6 करोड़ लोग शरणार्थी हैं यानी अपने देश की सीमा के बाहर जाकर किसी अन्य देश में शरण ले चुके हैं।
इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
शरणार्थियों का मुख्य कारण: युद्ध (जैसे सीरिया, अफगानिस्तान), जातीय हिंसा (जैसे म्यांमार के रोहिंग्या) और राजनीतिक उत्पीड़न।
भारत और शरणार्थी नीति
भारत ने अब तक 1951 की शरणार्थी संधि और1967 के प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लेकिन फिर भी भारत ने सदियों से शरणार्थियों को आश्रय देने की मानवीय परंपरा निभाई है।
भारत में समय-समय पर निम्नलिखित शरणार्थी समुदायों को शरण दी गई:
तिब्बती शरणार्थी (1959 से)
श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी (1980 के दशक से)
अफगान शरणार्थी
चिटगांव हिल ट्रैक (बांग्लादेश) से आए आदिवासी शरणार्थी
रोहिंग्या शरणार्थी (म्यांमार से)
प्रश्न. विश्व शरणार्थी दिवस प्रति वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?