New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

प्रशांत महासागर में मिला विश्व का सबसे बड़ा कोरल

चर्चा में क्यों?

  • वैज्ञानिकों को अब तक का सबसे बड़ा मूंगा दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर में मिला है।
  • मेगा कोरल, जो कई जुड़े हुए, छोटे जीवों का एक संग्रह है।
  • यह सोलोमन द्वीप में खोजा गया।
    • यह द्वीप ऑस्ट्रेलिया से लगभग 2,000 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित है।
  • यह 300 वर्ष से अधिक पुराना हो सकता है। 
  • खोजकर्ता के अनुसार कोरल को देखना, “पानी के नीचे कैथेड्रल” को देखने जैसा था।
    • इनका कहना है कि यह ब्लू व्हेल से भी बड़ा है।
  • यह 34 मीटर चौड़ा, 32 मीटर लंबा और 5.5 मीटर ऊंचा है।

कोरल:

  • ये एक तरह का समुद्री जीव हैं।
  • इसे प्रवाल और मिरजान भी कहते हैं।
  • ये आनुवंशिक रूप से समान जीवों से मिलकर बने होते हैं, जिन्हें पॉलीप्स कहा जाता है।
  • प्रवाल और शैवाल में परस्पर संबंध होता है।
    • प्रवाल, शैवाल को प्रकाश संश्लेषण के लिए ज़रूरी यौगिक देता है।
    • इसके बदले में शैवाल, प्रवाल को कार्बोहाइड्रेट देता है।
  • ये कठोर संरचना वाले चूना प्रधान जीव होते हैं। 
  • इनके द्वारा छोड़े गए कैल्शियम कार्बोनेट से समुद्र के भीतर चट्टानें बनती हैं।
    • इन्हें प्रवाल भित्तियां या मूंगे की चट्टानें कहते हैं। 
    • प्रवाल भित्तियों को समुद्र का वर्षावन भी कहा जाता है।
    • ये विश्व का दूसरा सबसे समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र है।

कोरल के लिए अनुकूल परिस्थितियां: 

  • तापमान: 
    • ज़्यादातर कठोर कोरल 23° से 29° सेल्सियस के पानी में पनपते हैं।
    • कुछ कोरल 20° से 32° सेल्सियस के तापमान में भी रह सकते हैं। 
  • पानी की लवणता:
    • इन्हें जीवित रहने के लिए खारे पानी की ज़रूरत होती है.।
    • समुद्र के पानी की लवणता 27% से 40% के बीच होनी चाहिए। 
  • पानी की गहराई:
    • ये 30 मीटर (100 फ़ुट) से कम गहराई पर रहने के अनुकूल हैं। 
  • प्रकाश:
    • इन्हें ज़्यादा प्रकाश की ज़रूरत होती है। 
  • पानी की पारदर्शिता:
    • पानी अपारदर्शी होने पर कोरल अच्छी तरह से नहीं पनप पाते।

 प्रश्न. कोरल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. ये पॉलीप्स से मिलकर बने होते हैं।
  2. इनका और शैवाल का परस्पर संबंध होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न  तो 1 न  ही 2

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X