तेलंगाना में आयोजित मिस वर्ल्ड, 2025 की प्रतियोगियों ने यदागिरीगुट्टा स्थित भगवान नरसिंह स्वामी मंदिर का दौरा किया।
यदागिरिगुट्टा मंदिर के बारे में
- परिचय : यह श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर या यदागिरि गुट्टा देवस्थानम के नाम से प्रसिद्ध एक हिंदू मंदिर है।
- स्थिति : तेलंगाना के यदाद्रि भुवनगिरि जिले के छोटे से शहर यदागिरिगुट्टा में एक पहाड़ी पर स्थित है।
- आराध्य देव : यह मंदिर विष्णु के अवतार भगवान नरसिम्हा को समर्पित है।
- निर्माण : इस मंदिर के प्राचीनतम निर्माण के साक्ष्य 13वीं सदी के प्राप्त हुए हैं।
- पौराणिक मान्यता : स्कंद पुराण के अनुसार, यह वह स्थान है जहाँ ऋषि यदर्शी को भगवान नरसिंह की दिव्य उपस्थिति का आशीर्वाद मिला था, जो पाँच अलग-अलग रूपों में प्रकट हुए थे।

निर्माण शैली
- इसका निर्माण द्रविड़ शैली में हुआ है।
- मंदिर की वास्तुकला हिंदू आगम शास्त्र पर आधारित है।
- ये शास्त्र वेदों के संपूरक हैं।
- इसमें से अधिकांश संस्कृत में हैं किंतु कुछ तमिल में भी हैं।
- हिंदू आगम की तीन मुख्य शाखाएँ हैं- शैव आगम, वैष्णव आगम तथा शाक्त आगम
- मंदिर पूरी तरह से पत्थर से बना है।
- इसके गर्भगृह के ऊपर स्वर्ण सुदर्शन चक्र स्थित है।
- मंदिर पहले 2 एकड़ में बना था, वर्तमान में यह 16 एकड़ में विस्तृत है।