New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

योगासन : खेल के रूप में

संदर्भ

हाल ही में, आयुष मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में औपचारिक मान्यता देने की घोषणा की। योगासन, योग का एक महत्त्वपूर्ण अंग है, जिसकी प्रकृति मानसिक व शारीरिक है और यह फिटेनस व सामान्य स्वास्थ्य में अपनी प्रभावकारिता के लिये विश्व भर में लोकप्रिय है।

प्रमुख बिंदु

  • योगासन से संबंधित खेल प्रतियोगिता के लिये 4 स्पर्धाओं और 7 श्रेणियों में 51 पदक प्रस्तावित किये जा सकते हैं।
  • पुरुष और महिला दोनों के लिये प्रस्तावित स्पर्धाओं में पारम्परिक योगासन, कलात्मक योगासन (एकल/युगल), लयबद्ध योगासन (युगल), मुक्त प्रवाह/समूह योगासन, व्यक्तिगत ऑल राउंड- चैम्पियनशिप और टीम चैम्पियनशिप शामिल हैं।
  • योगासन को खेलो इंडिया, राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तर के खेलों में प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया जाएगा। इसका अंतिम लक्ष्य योगासन को ओलंपिक में शामिल करना है।
  • विदित है कि ब्रेकडान्स को वर्ष 2024 के आधिकारिक पेरिस ओलंपिक खेलों में पदक प्रतिस्पर्धा के रूप में शामिल किया गया है।

उद्देश्य

  • खेल के रूप में योगासन प्रतिस्पर्धा और अनुशासन के संवर्धन को सुनिश्चित करेगा और विश्व भर में इसका प्रसार करेगा।
  • योगासन के एक खेल के रूप में विकास से इसमें नई तकनीकों और नई रणनीतियों को शामिल किया जा सकेगा, जिससे खिलाड़ियों और अधिकारियों को इस क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा।
  • खेलों के रूप में मान्यता मिलने से उत्पन्न होने वाली प्रतिस्पर्धा विश्व भर के लोगों में योग के प्रति रुचि में वृद्धि करेगी।

भविष्य के रोडमैप और विकास हेतु गतिविधियाँ

  • वर्ष 2021 की शुरुआत में ‘नेशनल इंडिविज़ुअल योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप’ के नाम से योगासन की एक पायलट प्रतियोगिता।
  • योगासन खेल की प्रतियोगिताओं, प्रतिस्पर्धाओं और कार्यक्रमों का एक वार्षिक कैलेंडर जारी करना।
  • प्रतियोगिताओं के लिये एक स्वचालित स्कोरिंग प्रणाली विकसित करना।
  • कोच, रेफरी, जजों और निदेशकों के लिये पाठ्यक्रम का निर्धारण और खिलाड़ियों के लिये कोचिंग कैम्प।
  • योगासनों के लिये एक लीग का उद्घाटन, जिससे इस क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिये बेहतर करियर व सामाजिक स्थिति एवं विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
  • योगासन खिलाड़ियों के लिये रोज़गार सृजन के लिये आवश्यक कदम उठाना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR