New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. ड्यूपॉन्ट विश्लेषण (DuPont Analysis)

26-Aug-2022

ड्यूपॉन्ट विश्लेषण तकनीक का उपयोग इक्विटी पर रिटर्न के विभिन्न कारकों को विघटित करने के लिये किया जाता है। कोई निवेशक दो समान फर्मों की परिचालन दक्षता की तुलना करने के लिये इस विश्लेषण उपकरण का उपयोग कर सकता है। इसको वर्ष 1914 में ड्यूपॉन्ट कॉर्पोरेशन के कर्मचारी एफ. डोनाल्डसन ब्राउन ने विकसित किया था।

2. अकल्चरेशन (Acculturation)

24-Aug-2022

यह एक समाजशास्त्रीय अवधारणा है। यह ऐसे परिवर्तन की व्याख्या करती है, जब दो या अधिक समुदाय एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं और अपनी संस्कृतियों का आदान-प्रदान करते हैं।

3. डाइल्यूशन (Dilution)

22-Aug-2022

यह अर्थव्यवस्था में उस स्थिति को संदर्भित करता है जब कोई कंपनी नए शेयर जारी करती है। इसके परिणामस्वरूप कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों के स्वामित्व प्रतिशत में कमी आती है। इस स्थिति में कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) में भी कमी आती है, जिसका शेयर की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

4. प्लूटोक्रेसी (Plutocracy)

20-Aug-2022

प्लूटोक्रेसी, अत्यधिक धनाढ्य लोगों द्वारा (प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से) शासित समाज के लिये प्रयोग की जाने वाली शब्दावली है। प्लूटोक्रेसी में प्रायः ऐसा होता है कि समाज के निम्न वर्ग के लिये निर्धारित लाभांश की कीमत पर धनाढ्य लोगों के हित की नीतियाँ बनाई जाती हैं। व्यवहार में, अन्यायपूर्ण शासन व्यवस्था के लिये प्लूटोक्रेसी शब्दावली का प्रयोग किया जाता है।

5. स्विंग वोटर (Swing Voter)

17-Aug-2022

ऐसा मतदाता होता है जो किसी राजनीतिक दल का पक्का समर्थक नहीं होता है, इसलिये निर्वाचन में इसके मतदान का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। ऐसे मतदाताओं की चुनाव के परिणाम को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

6. पूर्ण लाभ (Absolute Advantage)

13-Aug-2022

पूर्ण लाभ वह स्थिति होती है जब कोई निर्माता किसी वस्तु या सेवा को अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में समान लागत पर अधिक मात्रा में या कम कीमत पर समान मात्रा में प्रदान कर सकता है। यह अवधारणा एडम स्मिथ द्वारा विकसित की गई है।

7. चांडलर वॉबल (Chandler Wobble)

10-Aug-2022

यह पृथ्वी के सापेक्ष पृथ्वी के घूर्णन अक्ष की गति में एक अत्यंत कम अवधि का विचलन है। इसे ध्रुवीय गति भी कहा जाता है । पृथ्वी की धुरी के दोलन (चांडलर वॉबल) की अवधि 416-433 दिनों के बीच होती है। इसे वर्ष 1891 में अमेरिकी खगोलशास्त्री सेठ कार्लो चांडलर ने खोजा था।

8. इंडेक्स फंड (Index Funds)

09-Aug-2022

यह एक प्रकार का म्यूचुअल फंड या एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) है, जिसका निर्माण किसी वित्तीय बाजार सूचकांक जैसे स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 के घटकों से मेल खाने या इसे ट्रैक करने के लिये किया जाता है। ये फंड एक निष्क्रिय निवेश रणनीति का पालन करते हैं। इसमें सक्रिय रूप से प्रबंधित फंड की तुलना में फीस व खर्च कम होता है।

9. कैदी विनिमय (Prisoner Exchange or Prisoner Swap)

08-Aug-2022

कैदी विनिमय या कैदियों की अदला-बदली किसी संघर्ष या युद्ध के कैदियों, जासूसों, बंधकों, आदि को रिहा करने के लिये विरोधी पक्षों के बीच एक सौदा है।

10. परिशोधन (Amortization)

06-Aug-2022

लेखांकन की इस तकनीक का उपयोग एक निश्चित अवधि में ऋण या अमूर्त संपत्ति के मूल्य को कम करने के लिये किया जाता है। ऋण के संबंध में लागू किये जाने पर यह ऋण भुगतान को समय के साथ बढ़ाता है जबकि किसी संपत्ति के संदर्भ में यह मूल्यह्रास के समान होता है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X