New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

न्यूज़ीलैंड में 100 नई समुद्री प्रजातियों की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – न्यूज़ीलैंड में 100 नई समुद्री प्रजातियों की खोज
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं जैव-विविधता)

संदर्भ 

हाल ही में समुद्री शोधकर्ताओं ने न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप के तट पर 100 नई जलीय प्रजातियों की खोज की।

NewZealand

प्रमुख बिंदु :-

  • इन प्रजातियों की खोज एक गैर - लाभकारी  संस्था ‘ओशन सेंसस’ के 21 शोधकर्ताओं ने की है। 
    • ओशन सेंसस :-यह संस्था समुद्र में पाए जाने वाले जीवों की खोज करती है।
  • इस खोज में महासागर जनगणना के साथ, न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय जल और वायुमंडलीय अनुसंधान संस्थान और न्यूजीलैंड ते पापा टोंगरेवा संग्रहालय भी शामिल हैं।

Ocean-Census

  • यह खोज न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित 800 किलोमीटर लंबे बाउंटी ट्रफ पर की गई है।

बाउंटी ट्रफ (BOUNTY TROUGH):- 

  • यह दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित जलमग्न बाथमीट्रिक अवसाद है। 
  • यह न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित है । 
  • इसका नाम गर्त के पूर्वी छोर के निकट बाउंटी द्वीप समूह के नाम पर रखा गया है। 
  • इस खोज मिशन को वैज्ञानिकों ने फरवरी 2024 में प्रारम्भ किया था। 
  • इन प्रजातियों को समुद्री सतह से 4,800 मीटर की गहराई में खोजा गया 
  • यहाँ से मछली, स्क्विड, मोलस्क और मूंगा की प्रजातियों के 1800 नमूने एकत्र किये गए हैं।

BOUNTY-TROUGH

  • शोधकर्ताओं ने लगभग एक सेंटीमीटर व्यास वाले तारे के आकार की एक नई प्रजाति की खोज की है। 
  • यह एक रहस्यमयी प्रजाति है जिसके बारे में वैज्ञानिकों को अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। 
  • कई वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक तरह का गहरे समुद्र में रहने वाला ऑक्टोकोरल मूंगा हो सकता है या मछली की प्रजाति हो सकती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में किस देश के समुद्री तट पर शोधकर्ताओं ने 100 नई जलीय प्रजातियों की खोज की है? 

(a) जापान 

(b) न्यूज़ीलैंड 

(c) फिलीपींस 

(d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर (b)

स्रोत : Hindustan Times

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR