New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

विसुवियस के ज्वालामुखी उद्गार से प्राप्त पुरातात्विक साक्ष्य

(प्रारम्भिक परीक्षा- अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ, विश्व का प्राकृतिक भूगोल)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 1 : भूकम्प और ज्वालामुखीय हलचल आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ)

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, इटली के संस्कृति मंत्रालय ने 79 ई. में हुए माउंट विसुवियस के ज्वालामुखी विस्फोट के समय के दो पुरुषों के पूर्णता संरक्षित अवशेषों के पाए जाने की घोषणा की है।

79 ई. का ज्वालामुखी उद्गार

  • 79 ई. में विसुवियस के विनाशकारी ज्वालामुखी विस्फोट से रोमन साम्राज्य के जुड़वाँ शहर पोम्पेई तथा हरकुलेनियम नष्ट हो गए थे और इसमें लगभग 16,000 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • ज्वालामुखी का मलबा पोम्पेई शहर की ओर बहने तथा बाद में पायरोक्लास्टिक सर्ज के कारण स्थिति अधिक भयावाह हो गई थी।
  • पोम्पेई विसुवियस से 8 किमी. दूर स्थित है, जो रोम के कुलीन नागरिकों के लिये नेपल्स की खाड़ी पर स्थित एक रिसोर्ट शहर के रूप में जाना जाता है।

पुरातात्विक उत्खनन

  • माना जा रहा है कि प्राप्त अवशेष 30 से 40 वर्ष की आयु के एक कुलीन व्यक्ति और उसके ग़ुलाम के हैं। पुरातत्वविदों ने उनके दांतों और हड्डियों को संरक्षित किया है।
  • साथ ही, कोमल ऊतकों के विघटन से रिक्त हुए स्थान को कास्टिंग विधि का उपयोग करके प्लास्टर द्वारा अच्छी तरह से भरा गया है। इससे उनके शरीर की रूपरेखा को देखना सम्भव हो सका है।
  • इससे पूर्व वर्ष 1750 के आसपास बोरबॉन के राजा चार्ल्स तृतीय के आदेश पर इस शहर में अन्वेषण का कार्य प्रारम्भ किया गया था। इस दौरान कई कलाकृतियाँ और अन्य दिलचस्प वस्तुएँ प्राप्त हुईं। ये सभी वस्तुएँ राख की परतों के नीछे पूर्णता से संरक्षित थी।
  • इसके अतिरिक्त, सौ से भी अधिक प्राप्त पुतलों को संरक्षित किया गया है। ये सभी साक्ष्य दो सहस्राब्दी पूर्व रोमन शहर की स्थिति के बारे में जानकारी देने में सहायक हैं।

प्री फैक्ट :

पायरोक्लास्टिक सर्ज

‘पाइरोक्लास्टिक सर्ज या प्रवाह’ ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान बाहर निकलने वाली गैस और चट्टान के टुकड़ों का मिश्रण (गर्म लावा ब्लॉक, प्यूमिस, राख व ज्वालामुखी गैस का मिश्रण) है, जिसे ‘डाइल्यूट पाइरोक्लास्टिक डेंसिटी करंट’ के रूप में भी जाना जाता है।

माउंट विसुवियस

  • विसुवियस दक्षिणी इटली में तटीय शहर नेपल्स के पास यूरोप की मुख्य भूमि पर स्थित है। वर्तमान में इसे भूगोलवेत्ताओं द्वारा सुषुप्त ज्वालामुखी (Dormant Volcanoes) की श्रेणी में रखा गया है, परंतु भविष्य में इसके सक्रिय होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
  • विसुवियस को कम्पाउंड वॉल्केनो कहा जाता है, जिसमें दो या दो से अधिक छिद्र होते हैं। विसुवियस में आमतौर पर तीव्र विस्फोटक उद्गार और पायरोक्लास्टिक प्रवाह होता है।
  • इसमें 50 से भी अधिक बार विस्फोट हो चुका है और यह नेपल्स तथा आसपास के शहरों से निकटता के कारण विश्व के सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR