New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

 नई नेमाटोड प्रजातियों की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – स्टीनरनेमा एडम्सी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (जैव-विविधता, पर्यावरण)

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड के वैज्ञानिकों ने एक छोटे कृमि की नई प्रजाति की खोज की है।

nematode-species

स्टीनरनेमा एडम्सी:-

  • इस नई प्रजाति का नाम ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और अमेरिकी जीवविज्ञानी बायरन एडम्स के नाम पर रखा है।
  • यह नई कीड़े की प्रजाति स्टीनरनेमा नामक नेमाटोड के परिवार की सदस्य है। 
  • यह प्रजाति फसल के कीटों को संक्रमित कर उन्हें मारने एवं नियंत्रित करने में सक्षम है। 
  • इन कीटों के संक्रमण के 48 घंटों के भीतर कीट मर जाते हैं। 
  • इसे पहली बार वर्ष 1920 के दशक में खोजा गया था।
  • विश्व में स्टीनरनेमा की 100 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं। 
  • स्टीनरनेमा की यह प्रजाति आनुवंशिक रूप से अन्य कीटों से भिन्न है।
  • इस नई प्रजाति को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है।
  • यह जीव मानव बाल की चौड़ाई का लगभग आधा और लंबाई में केवल 1 मिलीमीटर से कम है। 

नेमाटोड :-

structure-of-nematode

  • यह पृथ्वी पर सबसे अधिक संख्या में पाया जाने वाला बहुकोशिकीय सूक्ष्म एवं पारदर्शी जीव है।
  • इन्हें सामान्यतः राउंडवॉर्म कहा जाता है।
  • इसे आँखों से नहीं देखा जा सकता है। 
  • इनकी संरचना में बेलनाकार होती है। 
  • इनके अपने आगे और पीछे के भाग पतले होते हैं।
  • ये परजीवी जीव घरेलू पशुओं के पाचन , श्वसन पथ और संचार प्रणाली में पाए जाते हैं।
  • ये मिट्टी से कुल कार्बन उत्सर्जन के लगभग 2.2% के लिए जिम्मेदार हैं।
  • ये जीव मिट्टी, मीठे पानी या समुद्री तलछट, रेगिस्तान, दलदल, महासागरों, उष्णकटिबंधीय और अंटार्कटिका जैसे क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 
  • इसकी विश्व में अनुमानित संख्या लाखों में है।

महत्व :-

  • यह मनुष्यों, पशुधन या कृषि फसलों के परजीवी हैं। 
  • उदाहरण : ये रूट-गाँठ, सिस्ट और घाव सूत्रकृमि प्रकार की फसलों के कीट हैं।

cycle-of-nematode

  • इन जीवों में कुछ लाभदायक एवं कुछ हानिकारक होते हैं। 
  • जैसे :- कुछ नेमाटोड जीव फसलों के हानि के लिए जिम्मेदार होते हैं, तो कुछ फसलों के लिए सहायक होते हैं। 
  • यह कीटनाशकों के बिना फसलों की रक्षा कर सकते हैं।
  • नेमाटोड प्रजाति पारिस्थितिकी और मिट्टी में पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • यह जीव मिट्टी के जीवाणुओं, बैक्टीरिया, कवक या अन्य सूक्ष्म जीवों को खाते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में चर्चा में रहा स्टीनरनेमा एडम्सी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह नेमाटोड परिवार से संबंधित कीड़े की एक प्रजाति है। 
  2. यह फसल के कीटों को संक्रमित कर उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम है। 
  3. इसे पहली बार वर्ष 1930 के दशक में खोजा गया था।

 उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X