New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (National Coal Index)

प्रारंभिक परीक्षा – राष्ट्रीय कोयला सूचकांक
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

कोयला मंत्रालय के अनुसार सितंबर 2023 में राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में 3.83 अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी।

national-coal-index

प्रमुख बिंदु 

  • राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (NCI) सितंबर, 2023 में 3.83 अंक बढ़कर 143.91 हो गया है।
  •  यह वृद्धि अप्रैल, 2023 के बाद पहली बार दर्ज की गई है।
  • यह रूझान वैश्विक बाजारों में कोयले की कीमतों में अस्थायी वृद्धि से प्रभावित हुआ।
  • कोयला मंत्रालय ने 4 जून, 2020 को राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (NCI) की शुरूआत की।
  • यह एक मूल्य सूचकांक है, जो निर्धारित आधार वर्ष की तुलना में किसी महीने में कोयले की कीमत में हुए बदलाव को दर्शाता है।
  • एनसीआई (NCI) का उपयोग बाजार-आधारित व्‍यवस्‍था के आधार पर प्रीमियम (प्रति टन के आधार पर) या राजस्व हिस्सेदारी (प्रतिशत के आधार पर) निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
  • इस सूचकांक का उद्देश्य भारतीय बाजार में कच्चे कोयले के सभी लेनदेन को शामिल करना है। 
  • इसमें विनियमित (बिजली और उर्वरक) और गैर-विनियमित क्षेत्रों में किए जाने वाले विभिन्न ग्रेड के कोकिंग और गैर-कोकिंग शामिल हैं।
  • एनसीआई (NCI) का ऊपर की ओर बढ़ना, देश में आगामी त्योहार के मौसम और सर्दियों के कारण कोयले की बढ़ती मांग का संकेत देता है
  • यह कोयला उत्पादकों को बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाकर अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. कोयला मंत्रालय ने 4 जून, 2020 को राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (NCI) की शुरूआत की।
  2. राष्ट्रीय कोयला सूचकांक यह एक मूल्य निर्धारित आधार वर्ष की तुलना में किसी महीने में कोयले की कीमत में हुए बदलाव को दर्शाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (c)

स्रोत: pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR