New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा ने मिशन LIFE के संकल्प को अपनाया

प्रारंभिक परीक्षा – मिशन LIFE
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा(UNEA) ने 26 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक नैरोबी में आयोजित छठे सत्र में भारत की ओर से प्रस्तुत संधारणीय जीवन शैली को बढ़ावा देने' से संबंधित संकल्प को अपनाया।

UNEA

प्रमुख बिंदु 

  • इस संकल्प को भारत की पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली (Mission LiFE or Lifestyle for Environment) पहल के भाग के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
  • श्रीलंका और बोलीविया ने इस संकल्प का सह-समर्थन किया।
  • यह संकल्प सतत विकास प्राप्त करने में संधारणीय जीवन शैली की दिशा में व्यवहार में बदलाव की क्षमता को व्यक्त करता है।
  • यह संकल्प वर्ष 2012 में रियो+20 में अपनाए गए सतत उपभोग और उत्पादन (SCP) पैटर्न पर कार्यक्रमों के 10-वर्षीय फ्रेमवर्क के कार्य को मान्यता प्रदान करता है।
  • इस फ्रेमवर्क में छह कार्यक्रम शामिल है- 
    • सार्वजनिक खरीद की सततता
    •  सतत उपभोग और उत्पादन (SCP) के लिए उपभोक्ता सूचना
    •  पर्यटन 
    • जीवन शैली और शिक्षा 
    • भवन एवं निर्माण 
    •  खाद्य प्रणालियां।
  • इसे 'वन प्लैनेट नेटवर्क' द्वारा लागू किया गया है।

संकल्प के प्रमुख बिंदु:

  • इस संकल्प के माध्यम से सदस्य देशों को सार्वजनिक-निजी सहयोग को बढ़ावा देने तथा संचारणीय जीवन शैली के बारे में शिक्षा और जागरुकता बढ़ाने की दिशा में पहल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
  • सतत उपभोग और उत्पादन के लिए सामूहिक प्रयासों में तेजी लाने में व्यक्तिगत शिक्षा और कौशल की भूमिका को स्वीकार किया गया।
  • प्रत्येक देश स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय परिस्थितियों और प्राथमिकताओं को समझने।
  • नागरिकों को अभिसूचित विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाना, सार्वजनिक एवं निजी सहयोग, सभी स्तरों पर शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने वाली पहल को प्रोत्साहित करना।
  • स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए सदस्य राज्यों, हितधारकों को जानकारी, सर्वोत्तम प्रथाओं, अनुसंधान और साहित्य साझा करने के लिए आमंत्रित करना।
  • इन संवादों की प्रगति पर एक रिपोर्ट सातवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा को प्रस्तुत की जाएगी।

मिशन LIFE (Mission LiFE or Lifestyle for Environment):

  • भारत द्वारा मिशन LIFE की शुरुआत ग्लासगो में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के COP-26 में की गई थी।
  • इसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत एवं सामुदायिक कार्यों को बढ़ावा देना है।

मिशन LIFE (Lifestyle for Environment)के चरण:

  • मांग में बदलाव: इसके तहत  व्यक्तियों को दैनिक जीवन में प्रभावी पर्यावरण-अनुकूल कार्य करने के लिए प्रेरित करना।
  • आपूर्ति में बदलाव:इसके माध्यम से उद्योगों और बाजारों को बदलती मांग  के अनुरूप प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाना।
  • नीति में बदलाव: इसके माध्यम से सतत उपभोग और उत्पादन (SCP) का समर्थन करने के लिए सरकार और औद्योगिक नीति को प्रभावित करना।

मिशन LIFE की विषयवस्तु :

  • अपशिष्ट कम करना
  • ऊर्जा की बचत करना
  • जल की बचत करना
  • ई-अपशिष्ट कम करना
  • स्वस्थ जीवन शैली अपनाना
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करना
  • सतत खाद्य प्रणाली अपनाना

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA)

  • यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की गवर्निंग बॉडी के रूप में कार्य करती है।
  • इसकी बैठक दो साल में एक बार नैरोबी (केन्या) में होती है।
  • इसका गठन रियो +20 के परिणामस्वरूप जून, 2012 में किया गया था।
  • यह पर्यावरण से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने के लिए विश्व का शीर्ष निकाय है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) ने 26 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक केन्या के नैरोबी में आयोजित छठे सत्र में 1 मार्च,2024 को भारत की ओर से प्रस्तुत संधारणीय जीवन शैली को बढ़ावा देने' से संबंधित संकल्प को अपनाया।
  2. मिशन LIFE को प्रधानमंत्री ने 20 अक्टूबर, 2022 को  गुजरात में लॉन्च किया था।
  3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की गवर्निंग बॉडी के रूप में कार्य करती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : मिशन LIFE क्या है? इस मिशन के प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित कीजिए

 स्रोत:pib

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR