विगत पाँच वर्षों के दौरान भारतीय विदेश नीति की प्राथमिकताओं, उपलब्धियों और इसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों को रेखांकित कीजिये। आपके विचार में विदेश नीति के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये भारत को क्या कदम उठाने चाहियें? (250 शब्द)
24-Dec-2020 | GS Paper - 2
“नीति-निदेशक तत्त्व एक ऐसा चेक है जिसका भुगतान बैंक के संसाधनों पर निर्भर है।” उपरोक्त कथन का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें । (250 शब्द)
21-Dec-2020 | GS Paper - 2
सामाजिक लेखांकन क्या है? शासन को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने में सामाजिक लेखांकन की भूमिका का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
16-Dec-2020 | GS Paper - 2
आत्मनिर्भर भारत अभियान का परिचय देते हुए इसके महत्त्वपूर्ण स्तम्भों की चर्चा कीजिये। इस अभियान के तहत कृषि क्षेत्र के लिये की गई विभिन्न पहलों का संक्षिप्त में उल्लेख कीजिये।
11-Dec-2020 | GS Paper - 2
विगत सात दशकों में भारतीय विदेश नीति को आकार देने वाली प्रमुख घटनाओं को चिन्हित करते हुए उन कारकों को स्पष्ट कीजिये जो इसे गतिशील और अनुक्रियाशील बनाते हैं। (250 शब्द)
07-Dec-2020 | GS Paper - 2
“मूल अधिकार नागरिकों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्य के पंथनिरपेक्ष स्वरूप को बनाए रखने के लिये भी अपरिहार्य हैं।” टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
02-Dec-2020 | GS Paper - 2
भारत के संदर्भ में हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के महत्त्व को रेखांकित करते हुए, इसके समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के सम्बंध में भारत द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये।
26-Nov-2020 | GS Paper - 2
मानव अधिकारों एवं मौलिक अधिकारों में अंतर स्पष्ट करते हुए मौलिक अधिकारों को संविधान में सम्मलित किये जाने के कारणों का उल्लेख करें। (250 शब्द)
21-Nov-2020 | GS Paper - 2
‘रोजगार एवं कौशल निर्माण सम्बंधी पहलों में व्यापक स्तर पर निवेश के बावजूद भारत के श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी निरंतर निम्न बनी हुई है’। श्रमबल में महिलाओं की निम्न भागीदारी के कारणों की चर्चा करते हुए इस समस्या के समाधान हेतु सुझाव प्रस्तुत कीजिये। (250 शब्द)
17-Nov-2020 | GS Paper - 2
हाल के वर्षों में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सम्बंध ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदार’ के रूप में विकसित हुए हैं। इस परिप्रेक्ष्य में दोनों देशों के मध्य सहयोग एवं विवाद के बिंदुओं उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
09-Nov-2020 | GS Paper - 2