Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

आप एक ज़िले में ज़िलाधिकारी के पद पर  हैं। आपका ज़िला राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है। आपको सरकार से निर्देश प्राप्त हुआ है कि बाढ़ आने से पूर्व ही ज़िला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली जाएँ। इसके लिये आप विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निविदा जारी करते हैं। इस क्रम में, आपको सूचना प्राप्त होती है कि आपके कार्यालय का एक तदर्थ कर्मचारी, जिसे आपने निविदा जारी करने की प्रक्रिया में सम्मिलित किया था, उसने निविदा से संबंधित कुछ गोपनीय सूचनाएँ रिश्वत लेकर निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाले एक एजेंट को दे दी हैं।
जब आप उस कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ करते हैं तथा इस मामले को पुलिस को सौंपने का भय दिखाते हैं तो वह अपना अपराध स्वीकार कर लेता है। वह बताता है कि उसने ऐसा अपनी बेटी के इलाज के लिये किया है, जो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वह अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। यदि आपके द्वारा उस पर कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है तो उसके परिवार की स्थिति दयनीय हो सकती है।
इस स्थिति में आपके पास निम्नलिखित विकल्प है -
1. आप निविदा प्रक्रिया को निरस्त करके उस कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
2. बाढ़ की परिस्थिति को देखते हुए निविदा प्रक्रिया को निरस्त नहीं करेंगे और उस कर्मचारी को चेतावनी देकर छोड़ देंगे।
आप उपर्युक्त विकल्पों में से किसका चयन करेंगे? अपने द्वारा अपनाए जाने वाले विकल्प के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।

05-Mar-2021 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT