Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

आप एक गाँव में थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हैं। अपनी कार्यकुशलता एवं ईमानदारी के कारण अत्यधिक लोकप्रिय भी हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों की सशक्त मांग के फलस्वरूप मुख्यमंत्री ने गाँव में बालिका महाविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। विवाद की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब महाविद्यालय गाँव में न बनकर गाँव से 10 किलोमीटर दूर बनने की बात सामने आती है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा अपने सम्बंधियों को उनकी ज़मीन का मुनाफा (महाविद्यालय बनने से वहाँ की जमीन का विक्रय) दिलाने के उद्देश्य से महाविद्यालय का स्थानांतरण करवाया गया है। इसलिये विधायक के हस्तक्षेप के विरोध में कई स्थानों पर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन आदि का आयोजन किया गया। लोगों की मांग है कि महाविद्यालय का निर्माण गाँव में ही हो। इनमें से कुछ स्थानों पर आंदोलन हिंसक भी हो गया जिससे सरकारी संपत्तियों तथा सामान्य जनमानस को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। आपको क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में विधायक द्वारा स्वयं को इस मामले में निर्दोष बताते हुए ग्रामीणों को गिरफ्तार करने एवं कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
1. उक्त समस्या के निराकरण हेतु आप कौन-से कदम उठाएंगे?
2. एक जिम्मेदार अभिभावक के रूप में गाँव में ही महाविद्यालय के निर्माण की मांग जनता के साथ रखेंगे या नहीं? इस संदर्भ में अपना मत प्रस्तुत करें।

07-Sep-2020 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT