New
Holi Offer: Get 40-75% Discount on all Online/Live, Pendrive, Test Series & DLP Courses | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 13 जनवरी, 2021

शॉर्ट न्यूज़: 13 जनवरी, 2021


अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएँ (Atal Tinkering Labs)

पश्चिम अफ्रीका में साहेल तथा चाड झील क्षेत्र (Sahel & Lake Chad region in West Africa)


अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएँ (Atal Tinkering Labs)

संदर्भ

हाल ही में, इसरो ने विज्ञान, गणित, अंतरिक्ष शिक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये 100 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं को अपनाने की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु

  • इसरो द्वारा यह पहलनीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत शुरू की गई है। इस पहल के तहत, इसरो के वैज्ञानिक युवा नवप्रवर्तकों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
  • इसरो द्वारा अंतरिक्ष शिक्षा से संबंधित अवधारणाओं का सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक दोनों प्रकार का ज्ञान दिया जाएगा।
  • इस पहल का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
  • नीति आयोग द्वारा देश में नवाचार को बढ़ावा देने के लिये लगभग 7,000 अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।
  • अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसी प्रौद्योगिकी तक पहुँचने का कौशल प्रदान करना है, जो उन्हें समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम बनाए।

अटल इनोवेशन मिशन

  • भारत में नवाचार और उद्यमशीलता की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने हेतु नीति आयोग द्वारा 24 फरवरी 2016 को अटल इनोवेशन मिशन (AIM) की शुरुआत की गई थी।
  • AIM के तहत प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा प्रयोग हेतु देशभर में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं/लैब (ATL) की स्थापना की गई है।

पश्चिम अफ्रीका में साहेल तथा चाड झील क्षेत्र (Sahel & Lake Chad region in West Africa)

संदर्भ

हाल ही में, न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सत्र में भारत ने पश्चिम अफ्रीका के साहेल और चाड झील क्षेत्र में लगातार जारी आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराधों के कारण सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

भारत का मत

  • भारत ने बोको हरम द्वारा नाइजीरिया और चाड झील क्षेत्र में तथा इस्लामिक स्टेट द्वारा पश्चिम अफ्रीका में आतंकवादी हमलों की भी निंदा की।
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने साहेल क्षेत्र में चिंताजनक मानवीय स्थिति से निपटने के लिये अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक सुसंगत, समन्वित और सहकारी दृष्टिकोण विकसित करने तथा आतंकवाद-रोधी सहयोग समिति में घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है।

साहेल क्षेत्र और चाड

  • ध्यातव्य है कि चाड, अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसके पूर्व में सूडान, पश्चिम में नाइजर, नाइजीरिया, कैमरून, उत्तर में लीबिया तथा दक्षिण में मध्य-अफ़्रीकी गणराज्य स्थित हैं।
  • चाड झील मध्य अफ़्रीका के साहेलियन क्षेत्र में अवस्थित एक विशाल, उथली, एंडोर्फिक ताज़े पानी की झील है। यह झील मुख्यतः चाड देश के पश्चिम तथा उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया की सीमा पर अवस्थित है।
  • यह झील साहेल क्षेत्र के मध्य भाग में स्थित चारों देशों- चाड, कैमरून, नाइजर और नाइजीरिया में रहने वाले 30 मिलियन से अधिक लोगों के लिये जल का प्रमुख स्त्रोत है। यह चाड बेसिन की सबसे बड़ी झील है। उच्च वाष्पीकरण के बाद भी यह ताज़े पानी की झील है।
  • चारी नदी झील के 90% जल का स्त्रोत है तथा इस झील को जल की कुछ मात्रा नाइजीरिया / नाइजर से आने वाली योबे नदी से भी प्राप्त होती है।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR