New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM August End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 29th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM

भारतीय सेना का समन्वय शक्ति 2025 अभ्यास

चर्चा में क्यों ?

भारतीय सेना ने असम के तिनसुकिया जिले में “समन्वय शक्ति 2025” नामक सैन्य-नागरिक एकीकरण अभ्यास शुरू किया।

प्रमुख बिंदु:

  • यह अभ्यास 10-दिवसीय है और इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के बीच सहयोग, सामंजस्य और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

उद्देश्य

  • सैन्य-नागरिक समन्वय: भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना।
  • आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता: प्राकृतिक आपदाओं या संकट की स्थिति में तेजी से समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना।
  • लोक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग: जिला प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के बीच सूचनाओं और संसाधनों के साझा उपयोग की क्षमता बढ़ाना।
  • सामुदायिक जागरूकता: स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।

अभ्यास में शामिल संगठन

  • इस अभ्यास में निम्नलिखित प्रमुख इकाइयाँ और एजेंसियां शामिल हैं:
    • भारतीय सेना  - मुख्य संचालन और रणनीतिक प्रशिक्षण।
    • भारतीय वायु सेना  - हवाई सहयोग और आपातकालीन स्थिति में हवाई सहायता।
    • राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल  - क्षेत्रीय सुरक्षा, कानून और व्यवस्था।
    • खुफिया एजेंसियाँ  - सूचनाओं का संकलन और साझा करना।
  • जिला प्रशासन  नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और समन्वय।

अभ्यास की प्रमुख गतिविधियाँ

  • सैन्य-नागरिक तालमेल सत्र: विभिन्न एजेंसियों के बीच परिचय और समन्वय प्रक्रियाओं की समझ।
  • आपदा प्रबंधन ड्रिल: बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए संयुक्त प्रशिक्षण।
  • सुरक्षा और खुफिया अभ्यास: आतंकवाद या सीमा सुरक्षा खतरों के जवाब में समन्वित कार्रवाई।
  • सामुदायिक संवाद कार्यक्रम: स्थानीय निवासियों के साथ बैठकें और सुरक्षा जागरूकता।
  • हवाई और भूमि मिशन अभ्यास: वायु सेना और सेना के संयुक्त आपरेशन।

प्रश्न. समन्वय शक्ति 2025 अभ्यास किस राज्य में आयोजित किया गया है ?

(a) मणिपुर

(b) असम

(c) मेघालय

(d) त्रिपुरा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X