New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

डार्क ईगल लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन (LRHW)

अमेरिकी थल सेना एवं नौसेना ने संयुक्त रूप से डार्क ईगल लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन (LRHW) प्रणाली का एकीकृत परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। 

डार्क ईगल हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली के बारे में 

  • डार्क ईगल, अमेरिकी सेना द्वारा विकसित की जा रही एक हाइपरसोनिक मिसाइल हथियार प्रणाली है। यह एक गैर-परमाणु, सतह से प्रक्षेपित की जाने वाली मिसाइल है जिसे अत्यधिक तीव्र गति से सटीक हमला करने के लिए तैयार किया गया है। 
  • LRHW के मिसाइल हिस्से के विकास में लॉकहीड मार्टिन और नॉर्थरोप ग्रुम्मन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। 
  • यह हथियार प्रणाली मुख्यत: रणनीतिक आक्रामक अभियानों के लिए तैयार की गई है और यह दुश्मन की एंटी-एक्सेस/एरिया-डेनायल (A2/AD) रक्षा व्यवस्थाओं को भेदने, लंबी दूरी की दुश्मन गोलाबारी को निष्क्रिय करने तथा आवश्यकतानुसार तीव्र व सटीक प्रभाव उत्पन्न करने में सक्षम है।  

डार्क ईगल मिसाइल सिस्टम की प्रमुख विशेषताएँ 

  • यह एक भूमि-आधारित हाइपरसोनिक हथियार प्रणाली है जिसे लगभग 2,735 किलोमीटर तक दूर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इस प्रणाली में एक मोबाइल ग्राउंड-बेस्ड बैटरी शामिल है जिसमें चार ट्रांसपोर्टर-इरेक्टर-लॉन्चर (TEL) होते हैं। प्रत्येक TEL से दो मिसाइलें दागी जा सकती हैं जिससे एक साथ अधिकतम आठ मिसाइलों का प्रक्षेपण संभव होता है। पूरी प्रणाली को उन्नत कमांड एवं कंट्रोल इकाइयों का समर्थन प्राप्त होता है।
  • डार्क ईगल की बैलिस्टिक मिसाइल संरचना दो-चरणीय है। इसके एक चरण में कॉमन हाइपरसोनिक ग्लाइड बॉडी (C-HGB) शामिल होती है जो बिना इंजन के होते हुए भी अत्यधिक गतिशील होती है और मैक 17 तक की अधिकतम गति प्राप्त कर सकती है जिससे इसे रोक पाना अत्यंत कठिन हो जाता है। 
  • प्रक्षेपण के बाद मिसाइल अंतरिक्ष की सीमा तक पहुँचती है, फिर ऊपरी वायुमंडल के माध्यम से उड़ान भरते हुए अधिकांश शत्रु रक्षा प्रणालियों की पकड़ से बाहर रहती है और अंततः लक्ष्य की ओर अग्रसर होती है।
  • प्रत्येक हाइपरसोनिक मिसाइल को ठोस ईंधन से संचालित दो-चरणीय रॉकेट बूस्टर शक्ति प्रदान करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR