New
Holi Offer: Get 40-75% Discount on all Online/Live, Pendrive, Test Series & DLP Courses | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 22 मार्च , 2023

शॉर्ट न्यूज़ : 22 मार्च , 2023


विश्व जल दिवस


विश्व जल दिवस

world-water-day

  • विश्व जल दिवस 2023 थीम - जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना (Accelerating the change to solve the water and sanitation crisis)
  • प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य स्वच्छ जल के महत्व और इसकी आपूर्ति को स्थायी रूप से प्रबंधित करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता का प्रसार करना है।
  • इसे वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में "पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन" की अनुसूची 21 में पहली बार औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जल संरक्षण के महत्व के बारे में सामुदायिक समझ बढ़ाने के लिए वर्ष 1993 से विश्व जल दिवस को वार्षिक रूप से मनाना शुरू कर दिया।
  • सतत विकास लक्ष्य (SDG) 6, वर्ष 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता के समर्थन में वैश्विक जल संकट से निपटने के लिए कार्रवाई करने से संबंधित है।
  • भारत सरकार द्वारा नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने तथा जल संरक्षण के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं।

जल जीवन मिशन

  • जल जीवन मिशन 15 अगस्त 2019 को लॉन्च किया गया था। 
  • यह भारत सरकार का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है, जो “हर घर जल” वाक्यांश के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • यह एक ‘मिशन मोड परियोजना’ है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2024 तक पूरे देश में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक पाइप के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। 
  • यह मिशन, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल के संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण, अपशिष्ट जल प्रबंधन तथा उसके कृषि क्षेत्र में उपयोग आदि गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करता है।
  • इस मिशन का क्रियान्वयन केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के ‘पेयजल एवं स्वच्छता विभाग’ द्वारा किया जा रहा है। 

जल जीवन मिशन (शहरी) 

  • जल जीवन मिशन (शहरी) का उद्देश्य सभी वैधानिक शहरों में क्रियाशील नलों के माध्यम से सभी घरों में जल आपूर्ति का सार्वभौमिक कवरेज प्रदान करना है।
  • इस मिशन का क्रियान्वयन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR