New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 26 फरवरी , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 26 फरवरी , 2024


भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’

माल्टा - अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य

भारत की सबसे बड़ी सौर-बैटरी परियोजना

सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान भंडारण योजना

'गजराज-2' पैराशूट


भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’

Dharma-Guardian

  • भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के 5वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का आयोजन 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास में दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं। 
  • जापानी सेना का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास दोनों देशों को सामरिक संचालन करने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने श्रेष्ठ अभ्यासों को साझा करने में सक्षम बनाएगा। 
  • इस अभ्यास से दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालन क्षमता, सौहार्द्र और सहयोग बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। 

धर्म गार्जियन

  • यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है।
  • इसका आयोजन भारत और जापान में किया जाता है।

उद्देश्य 

  • सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना।
  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों को पूरा करने के लिए संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि करना

माल्टा - अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य

itely
malta

  • माल्टा, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) का नया सदस्य बना है
  • यह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 119वां सदस्य देश है 

माल्टा 

  • भूमध्य सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है
  • राजधानी - वलेत्ता
  • मुद्रा - यूरो

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

  • स्थापना – वर्ष 2015 
  • मुख्यालय – गुरुग्राम(हरियाणा)
  • उद्देश्य –जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना 

भारत की सबसे बड़ी सौर-बैटरी परियोजना

solar-battery

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी, 2024 को भारत की सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली को देश को समर्पित किया
  • यह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में स्थापित है।
  • इसका निर्माण सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने किया है
  • इस परियोजना का निर्माण सौर ऊर्जा व हाइब्रिड प्रौद्योगिकी परियोजना में नवाचार के तहत विश्व बैंक और स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष से वित्त पोषण के साथ-साथ घरेलू ऋण एजेंसियों से प्राप्त वित्तपोषण के साथ किया गया है। 
  • यह सौर ऊर्जा का उपयोग करके ऊर्जा का भंडारण करती है।
  • यह परियोजना सूर्य के चमकने पर सौर ऊर्जा को एकत्रित करने के लिए बैटरी भंडारण का उपयोग करती है और इसके बाद बिजली की अधिक मांग की जरूरत के दौरान इसका उपयोग करती है।

सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान भंडारण योजना

food-grain-storage

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2024 को किसानों के लिए सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 11 राज्यों में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में अनाज भंडारण के लिए गोदामों का उद्घाटन किया
  • इस योजना के तहत अगले 5 वर्ष में 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 700 लाख टन खाद्यान भंडारण क्षमता तैयार की जाएगी
  • इसके अंतर्गतदेशभर में हजारों वेयरहाउस और गोदाम बनाए जाएंगे
  • इससे किसान अपनी उपज का भंडारण कर सकेंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से सही समय पर बेच सकेंगे।
  • इससे उन्हें बैंकों से ऋण लेने में भी मदद मिलेगी।
  • नाबार्ड ने इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय स्तर का कॉमन सॉफ्टवेयर विकसित किया है।

'गजराज-2' पैराशूट

Gajraj-2

  • हाल ही में पैराशूट टेक्निकल असाल्ट (PTA) की उन्नत प्रणाली ‘गजराज-2’ तैयार की गई है। 
  • इसे ‘हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान’ (ADRDE) ने डिजाइन किया है।
  • ADRDE, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक इकाई है 
  • गजराज-2 का परीक्षण भारतीय सेना द्वारा किया जा रहा है।
  • यह अधिक ऊंचाई और तीव्र गति से जवानों को सुरक्षित उतारने में सक्षम होगी।
  • इनका उपयोग IL-76 और C-17 जैसे सैन्य विमानों से किया जाएगा।

गजराज-2 पैराशूट प्रणाली की विशेषताएँ

  • एक पैराशूट सिस्टम की अवधि 15 वर्ष है
  • इसमें उन्नत किस्म के नायलान आदि का प्रयोग किया गया है 
  • यह पैराशूट 2 से 3 सेकेंड में खुल जाता है
  • यह 140 किलोग्राम तक पेलोड उठाने में सक्षम है 

प्रश्न – हाल ही में कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य बना है ?

  1. माल्टा
  2. इटली 
  3. चिली 
  4. पेरू

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR