Current Affairs 23-Sep-2025
भारत की प्राचीन सभ्यता में ज्ञान परंपराओं का विशेष महत्व रहा है और इनमें से एक प्रमुख चिकित्सा प्रणाली ‘आयुर्वेद’ है। आयुर्वेद का अर्थ है– आयुः (जीवन) + वेद (ज्ञान) अर्थात् ‘जीवन का विज्ञान’। आयुर्वेद दिवस पहले धनतेरस पर मनाया जाता था किंतु वर्ष 2025 से इसे निश्चित तिथि 23 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया है।
Current Affairs 23-Sep-2025
सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में 17 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को चार महीने के भीतर आनंद विवाह अधिनियम, 1909 के तहत विवाह पंजीकरण के नियम बनाने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि नियम बनने तक मौजूदा विवाह पंजीकरण कानूनों के अंतर्गत आनंद कारज (Anand Karaj) विवाहों का पंजीकरण स्वीकार किया जाना चाहिए।
Current Affairs 23-Sep-2025
25 मई, 2025 को लाइबेरिया-ध्वज वाले कंटेनर जहाज़ MSC Elsa 3 केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में डूब गया। यह जहाज़ खतरनाक माल परिवहन में संलग्न था और इसके डूबने से समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ा।
Current Affairs 23-Sep-2025
सुपरकंप्यूटर वर्तमान में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी उपकरण बन चुके हैं। जहां एक सामान्य लैपटॉप सिर्फ इंटरनेट ब्राउज़िंग, गेमिंग या डॉक्यूमेंट टाइपिंग के लिए उपयोगी होता है, वहीं सुपरकंप्यूटर ऐसे जटिल और बड़े समस्याओं को हल करता है जिन्हें सामान्य कंप्यूटर वर्षों में भी हल नहीं कर पाते हैं। मौसम पूर्वानुमान, परमाणु प्रतिक्रियाओं का सिमुलेशन और ब्रह्मांड के आरंभिक मॉडलिंग इसके उदाहरण हैं।
Current Affairs 23-Sep-2025
23 सितंबर को प्रत्येक वर्ष सांकेतिक भाषा दिवस (Sign Language Day) मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में बधिर (Deaf) लोगों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सांकेतिक भाषा के महत्व को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है।
Youtube Videos 23-Sep-2025
Youtube Videos 23-Sep-2025
Our support team will be happy to assist you!