बाबर (1526-1530 ई.):-भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना बाबर ने की थी।
प्रमुख युद्ध
- पानीपत का प्रथम युद्ध (1526 ई.)
- बाबर और इब्राहीम लोदी के मध्य हुआ।
- इब्राहीम लोदी पराजित हुआ।
- भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना हुई।
- बाबर ने पहली बार तुलुगमा एवं उस्मानी युद्ध नीति का प्रयोग किया।
- खानवा का युद्ध (1527 ई.)
- बाबर और राणा सांगा के मध्य हुआ।
- बाबर विजयी रहा।
- चंदेरी का युद्ध (1528 ई.)
- बाबर और मेदनी राय के मध्य हुआ।
- बाबर की विजय हुई।
- घाघरा का युद्ध (6 मई 1529 ई.)
- बाबर ने बिहार में घाघरा (सरयू) नदी के तट पर अफगानों को पराजित किया।
- बंगाल एवं बिहार की संयुक्त सेना पर बाबर की विजय हुई।
- महमूद लोदी की पराजय के बाद बिहार पर मुगल नियंत्रण स्थापित हुआ।
- बाबर ने जलालुद्दीन (जलाल खाँ) को बिहार का प्रशासक नियुक्त किया।
- यह मध्यकालीन इतिहास का पहला युद्ध था, जो जल एवं थल दोनों पर लड़ा गया।
अन्य तथ्य
- 1530 ई. में आगरा में बाबर की मृत्यु हुई तथा उसे काबुल में दफनाया गया।
- बाबर ने अपनी आत्मकथा ‘बाबरनामा’ / ‘तुजुक-ए-बाबरी’ तुर्की भाषा में लिखी।
- बाबरनामा में प्रमुख भारतीय शासकों का वर्णन मिलता है—
हुमायूँ काल :-
हुमायूँ, बाबर का पुत्र था।
प्रमुख घटनाएँ
- 1532 ई. में दोहरा सराय में नूहानी अफगानों को पराजित किया।
चौसा का युद्ध (1539 ई.)
- हुमायूँ और शेरशाह सूरी के मध्य हुआ।
- हुमायूँ पराजित हुआ।
कन्नौज / बिलग्राम का युद्ध (1540 ई.)
- शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को निर्णायक रूप से पराजित किया।
- हुमायूँ को निर्वासन में जाना पड़ा।
- 1540 ई. में शेरशाह के नेतृत्व में द्वितीय अफगान साम्राज्य की स्थापना हुई।
पानीपत का द्वितीय युद्ध (5 नवम्बर 1556 ई.)
- मुगलों और हेमू (हेमचंद्र) के बीच युद्ध हुआ।
- मुगलों की विजय हुई।
बिहार की स्थिति
- 1555-56 ई. में मुगल सत्ता की पुनर्स्थापना के बाद भी बिहार पर अफगानों का प्रभाव बना रहा।
- शेरशाह सूरी के बाद बिहार में निम्न अफगान शासकों ने शासन किया—
- ताज खाँ करारानी
- सुलेमान खाँ करारानी
- दाऊद खाँ करारानी
करारानी वंश
- ताज खाँ करारानी ने बिहार में नए अफगान राज्य की स्थापना की।
- सुलेमान खाँ ने राज्य का विस्तार उड़ीसा तक किया।
- उसने अकबर के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार बनाए रखा।
अकबर कालीन बिहार
- 1556 ई. में हुमायूँ की मृत्यु के बाद अकबर गद्दी पर बैठा।
प्रमुख घटनाएँ
- दाऊद खाँ करारानी ने अकबर के प्रति विरोधी नीति अपनाई।
- मार्च 1576 ई. में टोडरमल, मुजफ्फर खाँ एवं हुसैन अली खाँ ने दाऊद खाँ को पराजित किया।
- दाऊद खाँ करारानी बिहार का अंतिम अफगान शासक था।
- बिहार को मुगल साम्राज्य में मिलाने वाला प्रथम मुगल शासक अकबर था।
प्रशासनिक व्यवस्था
- 1580 ई. में अकबर ने बिहार को मुगल साम्राज्य का पृथक सूबा बनाया।
- मुनीम खाँ को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया।
राजा मानसिंह
- अकबर काल में राजा मानसिंह बिहार का सबसे शक्तिशाली सूबेदार था।
- उसने रोहतास को अपनी राजधानी बनाया।
- 1587-1597 ई. तक बिहार का सूबेदार रहा।
अन्य सूबेदार
- सईद खाँ (1594-98 ई.)
- खान-ए-आजम मिर्जा अजीज कोका
विद्रोह
- जगदीशपुर के उज्जैनिया राजा दलपत शाही ने विद्रोह किया।
- शाहबाज खाँ ने विद्रोह का दमन किया।
- अकबर के काल में बिहार में सर्वाधिक विद्रोह हुए।
जहाँगीर कालीन बिहार (1605-1627 ई.)
- अकबर की मृत्यु के बाद सलीम, नूरुद्दीन मोहम्मद जहाँगीर गाजी के नाम से सम्राट बना।
प्रमुख सूबेदार एवं घटनाएँ
बाज बहादुर (लाल बेग)
- बिहार का सूबेदार नियुक्त किया गया।
- खड़गपुर के राजा संग्राम सिंह के विद्रोह को समाप्त किया।
- दरभंगा में मस्जिद एवं ‘नूर सराय’ का निर्माण कराया।
- यह सराय नूरजहाँ के ठहरने हेतु बनवाई गई थी।
- जहाँगीर ने उसे ‘कुली खाँ’ की उपाधि दी।
अन्य सूबेदार
- इस्लाम खाँ
- अफजल खाँ (1608 ई.)
- कुतुब फकीर के विद्रोह का दमन किया।
- इब्राहिम खाँ काकर (1615 ई.)
- मनेर में मखदूम शाह दौलत का मकबरा बनवाया।
- यह बिहार में मुगल स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।
शहजादा परवेज
- 1621 ई. में बिहार का सूबेदार बनने वाला पहला शहजादा बना।
शाहजहाँ का विद्रोह
- शाहजहाँ ने जहाँगीर के विरुद्ध विद्रोह किया।
- पटना एवं रोहतास पर अधिकार कर लिया।
- खानेदुर्रान (बैरम बेग) को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया।
अंतिम सूबेदार
- मिर्जा रुस्तम सफावी जहाँगीर काल का अंतिम सूबेदार था।
शिक्षा
- सैफ खाँ ने 1629 ई. में पटना में ‘सैफ खाँ का मदरसा’ बनवाया।
शाहजहाँ कालीन बिहार (1628-1658 ई.)
प्रमुख सूबेदार
अब्दुल्ला खाँ बहादुर फिरोज जंग
- 1632 ई. में बिहार का सूबेदार नियुक्त हुआ।
- भोजपुर के उज्जैनिया शासक राजा प्रताप के विद्रोह का दमन किया।
अन्य सूबेदार
- शाइस्ता खाँ (मुमताज महल का भाई)
- आजम खाँ
- जफर खाँ
- जुल्फिकार खाँ
अलीवर्दी खाँ
- 1657 ई. में शहजादा दारा के कहने पर बिहार का सूबेदार बनाया गया।
सामूगढ़ का युद्ध
- औरंगजेब ने दारा को पराजित किया।
- बिहार शहजादा शुजा को सौंप दिया गया।
औरंगजेब कालीन बिहार (1658-1707 ई.)
प्रमुख घटनाएँ
दाऊद खाँ कुरैशी
- बिहार का सूबेदार नियुक्त किया गया।
- गया जिले में दाउदनगर शहर बसाया।
- पटना में ‘दारूअद्ल’ का निर्माण कराया।
अन्य सूबेदार
शहजादा अजीम
- 1702 ई. में बिहार का सूबेदार नियुक्त हुआ।
- पटना का पुनर्निर्माण कराया।
- पटना का नाम बदलकर अजीमाबाद रखा।
उत्तरवर्ती मुगल शासक
बहादुर शाह काल
- बहादुर शाह ने शहजादा अजीमुशान को बिहार का सूबेदार बनाया।
- फर्रुखसियर को बंगाल का नायब नियुक्त किया।
फर्रुखसियर
- 1711 ई. में बंगाल से वापस बिहार आया।
- 1713 ई. में पटना (अजीमाबाद) में उसका राज्याभिषेक हुआ।
- वह पहला मुगल बादशाह था जिसका राज्याभिषेक बिहार में हुआ।
- फर्रुखसियर के शासनकाल में बिहार पर बंगाल के नवाबों का प्रभुत्व स्थापित हो गया।