New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक

चर्चा में क्यों?

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मई, 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। 
  • इस बैठक की थीम: "विकसित भारत@2047 के लिए विकसित राज्य"

Governing-Council-Meeting

प्रमुख बिंदु:

  • बैठक में राज्यों की अनूठी क्षमताओं का उपयोग कर जमीनी स्तर पर परिवर्तनकारी बदलाव लाने पर जोर दिया गया, जिससे भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। 
  • राज्यों से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जुड़े दीर्घकालिक और समावेशी दृष्टिकोण दस्तावेज़ तैयार करने का आह्वान किया गया है, जो स्थानीय वास्तविकताओं पर आधारित हों और समयबद्ध लक्ष्य शामिल करें। 
  • बैठक में मानव विकास, आर्थिक विकास, स्थिरता, प्रौद्योगिकी और शासन सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 
  • बैठक में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। 
  • बैठक में 13-15 दिसंबर, 2024 को आयोजित मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन के विषयों पर आम सहमति बनाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। 

सम्मेलन के छह प्रमुख विषय:

  1. सक्षम इको-सिस्टम बनाना - टियर 2, 3 शहरों पर ध्यान केंद्रित करना: विनिर्माण
  2. सक्षम इको-सिस्टम बनाना - टियर 2, 3 शहरों पर ध्यान केंद्रित करना: सेवाएं
  3. एमएसएमई और अनौपचारिक रोजगार: ग्रामीण गैर-कृषि
  4. एमएसएमई और अनौपचारिक रोजगार: शहरी
  5. हरित अर्थव्यवस्था में अवसर: नवीकरणीय ऊर्जा
  6. हरित अर्थव्यवस्था में अवसर: चक्रीय अर्थव्यवस्था

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल (Governing Council of NITI Aayog):

  • यह भारत सरकार की नीति-निर्माण व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण संस्था है। 
  • यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने और केंद्र व राज्य सरकारों के बीच नीति समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करती है।

गवर्निंग काउंसिल: परिचय

  • स्थापना: 2015 में योजना आयोग को समाप्त कर नीति आयोग की स्थापना के साथ।
  • अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री।
  • उद्देश्य: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नीति-निर्माण में समान भागीदार बनाना।

सदस्य

  • प्रधानमंत्री (अध्यक्ष)
  • सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री/उपराज्यपाल
  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष
  • नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
  • आमंत्रित केंद्रीय मंत्रीगण
  • विशेष आमंत्रित विशेषज्ञ व अधिकारी

मुख्य कार्य

  1. राष्ट्रीय विकास एजेंडा तय करना – केंद्र और राज्यों की साझेदारी में।
  2. नीतिगत सुझाव देना – जैसे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, रोजगार आदि पर।
  3. सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना – केंद्र व राज्य सरकारों के बीच संवाद और समन्वय।
  4. विकास योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन।
  5. विकसित भारत @2047 जैसे दीर्घकालिक दृष्टिकोणों पर सहयोग सुनिश्चित करना।

प्रश्न. नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की थीम क्या थी?

(a) आत्मनिर्भर भारत: नवाचार और समावेशन

(b) भारत@2047: हरित और समावेशी विकास

(c) विकसित भारत@2047 के लिए विकसित राज्य

(d) डिजिटल भारत के लिए नीति समन्वय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR