New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM Hindi Diwas Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 15th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM Hindi Diwas Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 15th Sept. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 28th Sept, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 25th Sept., 11:00 AM

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति – सी.पी. राधाकृष्णन

  • 10 सितम्बर 2025, मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति का चुनाव हुआ।
  • इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुना गया।
  • वे अब भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करेंगे।

  • उन्होंने विपक्षी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया।
  • चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल वोटर संख्या 788 थी।
  • इनमें से 7 पद रिक्त रहने के कारण प्रभावी वोटर संख्या 781 रही।
  • कुल 767 सांसदों ने वोट डाले, यानी 98.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • परिणामों में सी.पी. राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता वोट मिले।
  • जबकि बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए।
  • इस चुनाव में 15 वोट अमान्य घोषित किए गए।
  • राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने जानकारी दी कि कुल 13 सांसदों ने मतदान से परहेज किया।
  • उपराष्ट्रपति का पद 21 जुलाई 2025 से खाली था।
  • उस समय तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था।

 सी.पी. राधाकृष्णन – जीवन परिचय

  • सी.पी. राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है।
  • उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ।
  • वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
  • वे दो बार कोयंबटूर से सांसद रह चुके हैं।
  • वे 1974 में भारतीय जनसंघ से जुड़े।
  • बाद में वे भाजपा तमिलनाडु के सचिव बने।
  • 1998 और 1999 में वे लोकसभा चुनाव जीते।
  • वे संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे।

राज्यपाल के रूप में कार्य

  • फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक उन्होंने झारखंड के राज्यपाल का पद संभाला।
  • इस दौरान उन्होंने तेलंगाना और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।
  • 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल बने।

भाजपा संगठन और अन्य कार्य

  • 2004 से 2007 तक उन्होंने भाजपा तमिलनाडु इकाई की अध्यक्षता की।
  • इस दौरान उन्होंने 19,000 किमी लंबी ‘रथ यात्रा’ का नेतृत्व किया।
  • इस यात्रा का उद्देश्य नदियों को जोड़ने, आतंकवाद उन्मूलन, समान नागरिक संहिता लागू करने, छुआछूत खत्म करने और नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाना था।
  • 2016 से 2020 तक वे कोयर बोर्ड, कोच्चि के अध्यक्ष रहे।
  • 2020 से 2022 तक वे भाजपा के अखिल भारतीय प्रभारी भी रहे।

प्रश्न. भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है ?

(a) बी. सुदर्शन रेड्डी

(b) जगदीप धनखड़

(c) सी.पी. राधाकृष्णन

(d) पी.सी. मोदी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X